डोपिंग का डंक, लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर की होड़ से जानिक सिनर बाहर
लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अकादमी ने गुरुवार को ऐलान किया है कि वह 2025 लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए इतालवी टेनिस खिलाड़ी जानिक सिनर का नामांकन वापस ले रही है। यह फैसला विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी द्वारा…

लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अकादमी ने गुरुवार को ऐलान किया है कि वह 2025 लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए इतालवी टेनिस खिलाड़ी जानिक सिनर का नामांकन वापस ले रही है। यह फैसला विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी द्वारा लगाए गए तीन महीने के निलंबन के बाद लिया गया है।

अकादमी ने नामांकन पैनल को भेजे गए ईमेल में स्पष्ट किया कि निलंबन के कारण सिनर इस पुरस्कार के लिए योग्य नहीं हैं। वाडा ने इस महीने की शुरुआत में खुलासा किया था कि मार्च 2024 में क्लोस्टेबोल के लिए सिनर का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया था।
उन्होंने एक केस रिज़ॉल्यूशन समझौते में प्रवेश किया और तीन महीने के प्रतिबंध को स्वीकार कर लिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने जानबूझकर प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन नहीं किया और इससे उनके प्रदर्शन में कोई सुधार नहीं हुआ। बावजूद इसके, एथलीट अपने सहायक कर्मियों के कार्यों के लिए जिम्मेदार होते हैं। लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2025 के लिए नामांकित व्यक्तियों की पूरी सूची 3 मार्च को घोषित होगी।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
