द इंडियन व्यू

डोप टेस्ट में विफल, प्रधान किरुलाकर अस्थायी रूप से निलंबित

पिछले साल पुणे हाफ मैराथन में खिताब जीतने वाले प्रधान विलास किरुलाकर को एथलेटिक्स इंटीग्रिटी इकाई ने डोप टेस्ट में विफल होने के बाद अस्थायी रूप से निलंबित किया है। साभार : गूगल किरुलाकर ने दिसंबर 2024 में एक घंटे चार…

Ragwendra P Singh
February 21, 2025
1 min read
डोप टेस्ट में विफल, प्रधान किरुलाकर अस्थायी रूप से निलंबित

पिछले साल पुणे हाफ मैराथन में खिताब जीतने वाले प्रधान विलास किरुलाकर को एथलेटिक्स इंटीग्रिटी इकाई ने डोप टेस्ट में विफल होने के बाद अस्थायी रूप से निलंबित किया है।

साभार : गूगल

किरुलाकर ने दिसंबर 2024 में एक घंटे चार मिनट और 22 सेकंड के समय के साथ पुणे मैराथन जीती थी। उन्हें प्रदर्शन बढ़ाने वाली ड्रग मेल्डोनियम का पॉजिटिव पाया गया है। एआईयू ने कहा, ‘‘उनके डोप नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ मेल्डोनियम की मौजूदगी के बाद आरोप का नोटिस (अनुच्छेद 2.1 और अनुच्छेद 2.2) जारी किया गया है।’’

एआईयू विश्व एथलेटिक्स की स्वतंत्र एजेंसी है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए डोपिंग रोधी कार्यक्रम के सभी पहलुओं का प्रबंधन करती है। टेनिस स्टार मारिया शारापोवा मेल्डोनियम जांच में पॉजिटिव आई थीं जिसके बाद 2016 में उन्हें निलंबित कर दिया गया।

पिछले महीने एआईयू ने एक अन्य भारतीय लंबी दूरी की धावक माधुरी काल को प्रतिबंधित पदार्थ मेफेन्टरमाइन के उपयोग के लिए अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।