तुषार देशपांडे बने आखिरी ओवर के हीरो, डेल स्टेन ने को सराहा
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन मौजूदा आईपीएल सत्र में तुषार देशपांडे के प्रदर्शन से प्रभावित हैं। उनका बोलना है कि गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अंतिम ओवर में राजस्थान रॉयल्स के इस तेज गेंदबाज का…

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन मौजूदा आईपीएल सत्र में तुषार देशपांडे के प्रदर्शन से प्रभावित हैं। उनका बोलना है कि गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अंतिम ओवर में राजस्थान रॉयल्स के इस तेज गेंदबाज का धैर्यपूर्ण प्रदर्शन राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान खींचेगा।
आईपीएल 2026 में देशपांडे ने जोरदार शुरुआत की है। शनिवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आखिरी ओवर में 10 रन बचाकर उन्होंने रॉयल्स को जीत दिलाई।
देशपांडे ने आखिरी ओवर में राशिद खान को कैसे छकाया, इस पर स्टेन ने प्रसारणकर्ता ‘स्टार स्पोर्ट्स’ को कहा, ‘‘तुषार देशपांडे का आखिरी ओवर बहुत बढ़िया था। उन्होंने दबाव में एकदम सही यॉर्कर डालीं, राशिद खान जैसे खिलाड़ी को बाउंड्री लगाने का मौका नहीं दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक गेंदबाज के लिए इतने अधिक दबाव वाली स्थिति में शांत रहना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि आपके दिमाग में बहुत सी बातें चलती रहती हैं। लेकिन यह पक्का करना कि बिना दबाव महसूस किए योजना को सही तरीके से लागू किया जाए, यह बहुत कम दिखने वाला हुनर है।’’
स्टेन ने कहा, ‘‘तुषार ने चार परफेक्ट यॉर्कर डालीं। फिर उन्होंने अपनी लाइन बदली और लेंथ गेंद डाली और ऐसा करके उन्होंने राशिद खान को बड़ा शॉट मारने के लिए उकसाया और वह बाउंड्री पर कैच दे बैठे।’’ इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘तुषार देशपांडे ने निडर गेंदबाजी की और यह प्रदर्शन सुनिश्चित करेगा कि भारतीय चयनकर्ता इस आईपीएल सत्र में उनसे नजरें नहीं हटाएंगे।’’
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
