डेनमार्क ओपन में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे सात्विक-चिराग
मंगलवार से खेले जाने वाले डेनमार्क ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भारतीय अभियान की अगुवाई करते हुए अपने बेहतरीन प्रदर्शन को खिताब में बदलने की कोशिश करेंगे। इस छठी…

मंगलवार से खेले जाने वाले डेनमार्क ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भारतीय अभियान की अगुवाई करते हुए अपने बेहतरीन प्रदर्शन को खिताब में बदलने की कोशिश करेंगे। इस छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी का पहला मुकाबला स्कॉटलैंड के क्रिस्टोफर ग्रिमली और मैथ्यू ग्रिमली से होगा।
सात्विक और चिराग इस सत्र में भारत के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन अब तक खिताब नहीं जीत पाए हैं। उन्होंने इस सत्र में हांगकांग और चाइना मास्टर्स सुपर 750 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। इस जोड़ी ने पेरिस में विश्व चैंपियनशिप में दूसरा कांस्य पदक भी जीता और कई अन्य टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी जगह बनाई।
पुरुष एकल में विश्व के 28वें नंबर के खिलाड़ी आयुष शेट्टी पहले दौर में फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव से भिड़ेंगे। एक अन्य भारतीय खिलाड़ी और विश्व रैंकिंग में 19वें स्थान पर काबिज लक्ष्य सेन का सामना आयरलैंड के नहत गुयेन से होगा।

महिला एकल में युवा अनमोल खरब का सामना अपने पहले मुकाबले में इंडोनेशिया की सातवीं वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वर्दानी से होगा। पुरुष युगल में पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय और साई प्रतीक का सामना पहले दौर में चीनी ताइपे के लियू कुआंग हेंग और यांग पो हान से होगा।
महिला युगल में रुतपर्णा पांडा और स्वेतापर्णा पांडा का मुकाबला स्कॉटलैंड की जूली मैकफर्सन और सियारा टोरेंस से, जबकि कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी का बुल्गारिया की गैब्रिएला और स्टेफनी स्टोएवा से होगा। मिश्रित युगल में मोहित और लक्षिता जगलान, रोहन कपूर और रुथविका शिवानी तथा ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो की जोड़ियां अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत
भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।
प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक
नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।
सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।
