द इंडियन व्यू

डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रायपुर पहुंचे

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) आयोजित डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देर शाम रायपुर पहुंचे। वे रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को डीजीपी-आईजी…

Ragwendra P Singh
November 28, 2025
2 min read
डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रायपुर पहुंचे

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) आयोजित डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देर शाम रायपुर पहुंचे। वे रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को डीजीपी-आईजी कांफ्रेंस में शामिल होंगे। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका समेत भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया।मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आईआईएम में आयोजित 3 दिवसीय कॉन्फ्रेंस के दौरान कुल 8 सत्र होंगे। पहले दिन याने आज दो, दूसरे दिन चार और तीसरे दिन दो सत्र होंगे। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार और रविवार को होने वाले छह सत्रों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 नवंबर को कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे।वे सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा भी करेंगे।प्रधानमंत्री मोदी 29 नवंबर को आईआईएम में होने वाली कॉन्फ्रेंस में सुबह 8 बजे से रात 8:30 तक शामिल होंगे। वहीं 30 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4:30 तक कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इसके बाद 30 नवंबर को शाम 5 बजे एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे।छत्तीसगढ़ के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ आगमन पूरे प्रदेश के लिए गर्व का अवसर है। उनका कहना था कि इस दौरे से राज्य को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…