द इंडियन व्यू

डिमा हसाओ में भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत, 9 गंभीर रूप से घायल

डिमा हसाओ (असम) : असम के पहाड़ी जिलों में से एक डिमा हसाओ के माहुर थाना अंतर्गत हंगरुम गांव में हुए भीषण भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को माहुर और हाफलोंग के…

Ragwendra P Singh
July 16, 2025
2 min read
डिमा हसाओ में भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत, 9 गंभीर रूप से घायल

डिमा हसाओ (असम) : असम के पहाड़ी जिलों में से एक डिमा हसाओ के माहुर थाना अंतर्गत हंगरुम गांव में हुए भीषण भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को माहुर और हाफलोंग के सरकारी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

यह घटना बुधवार सुबह हुई। घटना की सूचना मिलते ही माहुर थाना पुलिस की टीम और एसडीआरएफ की एक टीम के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय और जिला प्रशासन के अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंच गये और बचाव अभियान की शुरुआत हुई। बचाव अभियान में शामिल एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियान पूरा हो चुका है। घायलों को आपातकालीन उपचार के लिए माहुर और हाफलोंग के सरकारी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। अंतिम सूचना मिलने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

उल्लेखनीय है कि इस पहाड़ी जिले में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। परिणामस्वरूप पहाड़ की मिट्टी ढह गई है। लगातार हो रही बारिश से जिला प्रशासन चिंतित है। अधिकारियों को आशंका है कि पहाड़ी जिले के अन्य इलाकों में भी भूस्खलन हो सकता है। हालांकि, प्रशासन आपदा संबंधी स्थिति पर कड़ी नज़र रखे हुए है।-----------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।