डायरेक्टर एटली ने शाहरुख खान के नेशनल अवॉर्ड को बताया भगवान का आशीर्वाद
नई दिल्ली : शाहरुख खान ने अपने 33 साल के शानदार करियर में कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उन्होंने बेहतरीन अभिनय के लिए फिल्मफेयर समेत कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। हालांकि, अब तक उन्हें कभी…

नई दिल्ली : शाहरुख खान ने अपने 33 साल के शानदार करियर में कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उन्होंने बेहतरीन अभिनय के लिए फिल्मफेयर समेत कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। हालांकि, अब तक उन्हें कभी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार नहीं मिला था। लेकिन इस बार उनकी फिल्म ‘जवान’ के लिए उन्हें पहली बार नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है। यह जीत सिर्फ शाहरुख के लिए नहीं, बल्कि फिल्म के निर्देशक एटली के लिए भी गर्व का पल है। एटली की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने शाहरुख को वह सम्मान दिलाया है, जिसका इंतज़ार फैन्स सालों से कर रहे थे।
फिल्म ‘जवान’ के लिए शाहरुख खान को मिला नेशनल अवॉर्ड न केवल उनके फैन्स के लिए बल्कि निर्देशक एटली के लिए भी बेहद खास है। एटली ने इस खुशी के मौके पर सोशल मीडिया पर 'जवान' के सेट से शाहरुख के साथ ली गई तस्वीरें शेयर कीं और एक भावुक पोस्ट भी लिखा, "शाहरुख सर, मैं बेहद खुश हूं, हमारी फिल्म 'जवान' के लिए आपको राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। यह मेरे लिए गर्व और भावुकता से भरा पल है। आपके साथ इस सफर का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद प्रेरणादायक रहा। मुझ पर भरोसा करने और इस फिल्म का ज़िम्मा देने के लिए तहे दिल से शुक्रिया। यह आपके लिए मेरा पहला लव लेटर है… और सर, अभी तो बस शुरुआत है!" एटली का यह संदेश उनके और शाहरुख के बीच की रचनात्मक बॉन्डिंग और सम्मान को खूबसूरती से दर्शाता है।
एटली ने आगे लिखा, "गौरी खान मैम और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने मुझे यह फिल्म बनाने का मौका दिया। शाहरुख सर, आपके साथ होना मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। एक फैनबॉय के तौर पर आपके साथ काम करना और एक फिल्म बनाना, मेरे लिए यह भगवान का सबसे बड़ा तोहफा है। इससे ज़्यादा मैं कुछ नहीं मांग सकता। मैं हमेशा से आपका सबसे बड़ा फैन रहा हूं। आपसे दिल से प्यार करता हूं, सर… ढेर सारा प्यार!"
शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने रिलीज के साथ ही तहलका मचा दिया था। फिल्म का निर्देशन साउथ के चर्चित डायरेक्टर एटली ने किया, जिन्होंने इसी फिल्म के ज़रिए हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। नयनतारा और विजय सेतुपति भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। 'जवान' ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी शानदार प्रदर्शन किया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद भारत में इस फिल्म ने 640.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,160 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।__
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
