डमरू व मृदंग की गूंज के बीच 39 यात्री कैलाश मानसरोवर यात्रा पर रवाना
गाजियाबाद : पांच वर्षों के बाद एक बार फिर कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्रा का शुभारंभ हाे गया है। रविवार को इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन से तीर्थयात्रियों के पहला जत्था शिव आराधना और पारंपरिक वाद्ययंत्राें की ध्वनि के…

गाजियाबाद : पांच वर्षों के बाद एक बार फिर कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्रा का शुभारंभ हाे गया है। रविवार को
इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन से तीर्थयात्रियों के पहला जत्था शिव आराधना और पारंपरिक वाद्ययंत्राें की ध्वनि
के बीच रवाना हुआ। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने तीर्थयात्रियों की बस काे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस जत्थे में दो लाइजनिंग अधिकारियों के अलावा कुल 39 यात्री हैं।
रविवार काे कैलाश मानसरोवर भवन में मानसराेवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के जत्थे काे रवाना करने से पहले एक भव्य
कार्यक्रम हुआ, जिसका शुभारंभ विशेष शिव आराधना से हुआ। जिसमें डमरू, मृदंग, तुरही, ढोलक आदि पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज ने पूरा वातावरण शिवमय हाे गया और पूरा इलाका हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। इस माैके पर शिवमय थाप नेलाेगाें काे मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सनातन संस्कृति को पुनर्स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इसे गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि पांच साल बाद प्रदेश से कैलाश यात्रियों को भेजा जा रहा है। यह योगी सरकार की धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन देने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। कार्यक्रम में सांसद अतुल गर्ग ने यात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं, जबकि कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी विधानसभा में स्थित कैलाश भवन से यात्रा की शुरुआत होना गौरव की बात है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मोदी-योगी युग में सनातनियों में नवचेतना का संचार हुआ है। इसके बाद पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने श्रद्धालुओं की बस काे हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस जत्थे में 39 यात्रियाें के साथ दाेलाइजनिंग अधिकार भी गए हैं। इस जत्थे के लिए 46 यात्रियों ने पंजीयन कराया था, किंतु स्वास्थ्य कारणों से कुछ यात्रियाें ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी।
इस माैके पर धर्मार्थ कार्य एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम, धर्मार्थ कार्य विभाग के निदेशक संजय सिंह, उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम की एमडी सुश्री सान्या छाबड़ा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, श्रीकाशी धाम मंदिर न्यास के सीईओ विश्व भूषण मिश्र सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
बॉक्स
तीर्थ यात्रियों को मिलेगा विशेष उपहार
कार्यक्रम में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से सभी कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्रियों को विशेष उपहार देने की घोषणा की। मंदिर न्यास के सीईओ एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि सभी यात्रियों को लौटने पर एक विशेष रुद्राक्ष माला और सुगम दर्शन के लिए क्यूआर कोड युक्त कार्ड भेंट किया जाएगा। यह कार्ड एक वर्ष तक वैध रहेगा और इसके जरिए श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए इन तीर्थयात्रियों व उनके चार परिजनों को प्राथमिकता मिलेगी। उन्हाेंने बताया कि विशेष पर्वों जैसे महाशिवरात्रि, सावन सोमवार, रंगभरी एकादशी आदि पर यह सुविधा मान्य नहीं होगी। उन्हाेंने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सनातन उत्थान और श्रद्धालु सुविधा के उद्देश्य से प्रेरित है, जिससे अन्य राज्यों से आने वाले तीर्थ यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। इस घोषणा से तीर्थयात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया और सभी ने "हर हर महादेव" के उद्घोष से आभार प्रकट किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश निवासियाें काे कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्रा पर जाने वालाें काे एक लाख की अनुदान देने की भी घाेषणा कर चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
