द इंडियन व्यू

डब्ल्यूपीएल आचार संहिता की वजह से हरमनप्रीत पर मैच फीस का दस प्रतिशत जुर्माना

मुंबई इंडियंस कप्तान हरमनप्रीत पर यूपी वारियर्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने के लिये मैच फीस का दस प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। Image Source : WPL घटना यूपी की पारी के 19वें…

Ragwendra P Singh
March 7, 2025
2 min read
डब्ल्यूपीएल आचार संहिता की वजह से हरमनप्रीत पर मैच फीस का दस प्रतिशत जुर्माना

मुंबई इंडियंस कप्तान हरमनप्रीत पर यूपी वारियर्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने के लिये मैच फीस का दस प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

Image Source : WPL

घटना यूपी की पारी के 19वें ओवर की है जब अंपायर अजितेष अर्गल ने हरमनप्रीत से कहा कि धीमी ओवरगति के चलते आखिरी ओवर में तीन फील्डर सर्कल के बाहर रह सकते है। इससे खफा हरमनप्रीत ने अंपायर से संक्षिप्त बहस की और उनकी साथ एमेलिया केर भी इसमें जुड़ गई।

डब्ल्यूपीएल ने कहा ,‘‘हरमनप्रीत कौर ने धारा 2 . 8 के तहत लेवल एक का अपराध स्वीकार कर लिया है जो मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने के संदर्भ में है।’’ इसमें कहा गया ,‘‘लेवल एक के अपराध में मैच रैफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है।’’

हरमनप्रीत का यूपी वारियर्स की सोफी एक्सेलेटन से भी विवाद हो गया था जब दूसरे छोर पर खड़ी इंग्लैंड की क्रिकेटर कुछ समझाने के लिये अंपायर की ओर बढी। हरमनप्रीत ने उसे इस बातचीत से अलग रहने का इशारा किया।

विवाद बढता देख स्क्वेयर लेग अंपायर एन जनानी और यूपी की कप्तान दीप्ति शर्मा भी आगे आये। मुंबई ने यूपी के नौ विकेट पर 150 रन के जवाब में 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।