द इंडियन व्यू

विश्व रैंकिंग की शीर्ष 10 में पहुंची ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला एकल चैंपियन मैडिसन कीज़

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में महिला एकल चैंपियन मैडिसन कीज़ ने सोमवार को जारी डब्ल्यूटीए विश्व रैंकिंग में अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करते हुए फिर से शीर्ष 10 में जगह बनाई जबकि पुरुष वर्ग के चैंपियन यानिक सिनर ने एटीपी सूची…

Ragwendra P Singh
January 27, 2025
2 min read
विश्व रैंकिंग की शीर्ष 10 में पहुंची ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला एकल चैंपियन मैडिसन कीज़

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में महिला एकल चैंपियन मैडिसन कीज़ ने सोमवार को जारी डब्ल्यूटीए विश्व रैंकिंग में अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करते हुए फिर से शीर्ष 10 में जगह बनाई जबकि पुरुष वर्ग के चैंपियन यानिक सिनर ने एटीपी सूची में अपनी महत्वपूर्ण बढ़त बनाए रखी।

साभार : गूगल

कीज़ ने शनिवार को शीर्ष रैंकिंग पर काबिज आर्यना सबालेंका पर तीन सेट की जीत के साथ अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया। इससे वह सात स्थान की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर पहुंच गई हैं जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

कीज़ महिला वर्ग में शीर्ष 10 में जगह बनाने वाली अमेरिका की चौथी खिलाड़ी है। उनके अलावा कोको गॉफ (नंबर तीन), जेसिका पेगुला (नंबर छह) और एम्मा नवारो (नंबर नौ) शीर्ष 10 में शामिल अन्य अमेरिकी खिलाड़ी हैं।

सबालेंका ऑस्ट्रेलियाई ओपन में खिताब की हैट्रिक पूरी नहीं कर पाई लेकिन वह नंबर एक पर बनी हुई हैं। उनके बाद इगा स्वियातेक का नंबर आता है जो सेमीफाइनल में कीज से हारी थी। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता झेंग क्विनवेन तीन स्थान गिरकर आठवें स्थान पर खिसक गई है जबकि पाओला बडोसा मेलबर्न पार्क में सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद दो स्थान ऊपर चढ़कर शीर्ष 10 में पहुंच गईं।

पुरुषों के वर्ग में चोटी के चार खिलाड़ियों की रैंकिंग में बदलाव नहीं हुआ है। पिछले साल जून से नंबर एक पर काबिज सिनर इस स्थान पर बने हुए हैं जबकि फाइनल में उनसे हारने वाले अलेक्जेंडर ज्वेरेव दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। उनके बाद कार्लोस अलकराज और टेलर फ्रिट्ज का नंबर आता है।

पांव की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सेमीफाइनल से हटने वाले नोवाक जोकोविच एक पायदान ऊपर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि दानिल मेदवेदेव दो पायदान नीचे सातवें स्थान पर फिसल गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।