यशस्वी जायसवाल को मिल सकता है वनडे डेब्यू का मौका
कम वक़्त में युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने घरेलू सरजमीं पर और विदेश में बल्ले से बखूबी छाप छोड़ी है। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज…

कम वक़्त में युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने घरेलू सरजमीं पर और विदेश में बल्ले से बखूबी छाप छोड़ी है। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में प्रभावित किया, जहां वह सबसे ज्यादा रन (391) बनाने वाले भारतीय प्लेयर रहे।

यशस्वी ने जुलाई 2023 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वह अभी तक टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं। हालांकि, स्टार ओपनर की आने वाले कुछ दिनों में किस्मत चमक सकती है। यशस्वी को 'डबल इनाम' के रूप में वनडे डेब्यू का चांस मिल सकता है।
दरअसल, भारत को 22 जनवरी से घर पर इंग्लैंड से पांच मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज 6 फरवरी से शुरू होगी, जो 12 फरवरी तक चलेगी। उसके बाद भारतीय टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उतरेगी, जिसका 19 फरवरी से आगाज होगा।
चैंपियंस ट्रॉफी का आयोयन वनडे फॉर्मेट में होगा। रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, यशस्वी को इंग्लैंड वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बैकअप ओपनर के रूप में चुने जाने की संभावना है। पूरी संभावना है कि शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग करेंगे।
यशस्वी ने अब तक 19 टेस्ट में 52.88 की औसत से 1798 रन बनाए हैं। उन्होंने सबसे लंबे फॉर्मेट में चार शतक और 10 अर्धशतक ठोके हैं। उन्होंने भारत के लिए 23 टी20 मैचों में 36.15 की औसत से 723 रन जोड़े हैं, जिसमें एक सेंचुरी और पांच फिफ्टी हैं।
बताया जा रहा है कि अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति 12 जनवरी तक चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय स्क्वॉड चुनेगी, जो सभी टीमों के लिए 15 सदस्यीय स्कॉड चुनने की डेडलाइन है। हालांकि, यह टीमों पर निर्भर करेगा कि वे स्क्वॉड का ऐलान करना चाहती हैं या नहीं क्योंकि आईसीसी सबमिट की गई टीमों की घोषणा 13 फरवरी को करेगा।
टूर्नामेंट में आठ टीम हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान को ए ग्रुप में रखा गया है। इस ग्रुप में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश भी हैं। वहीं, ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान और इंग्लैंड हैं। भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को करेगा। भारत अपना पहला मैच बांग्लदेश के विरुद्ध खेलेगा। भारत की 23 फरवरी को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ंत होगी।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
