द इंडियन व्यू

फाइनल के करीब पहुंचकर चूकीं महेश्वरी, स्कीट में भारत का अभियान खत्म

नई दिल्ली : मोरक्को के टैंगियर स्थित क्लब टांजेऱ्वाडीतिर में चल रहे आईएसएसएफ वर्ल्ड कप शॉटगन में भारतीय स्कीट निशानेबाज़ फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। ओलंपियन महेश्वरी चौहान फाइनल के सबसे करीब पहुंचीं, लेकिन वह टॉप-8…

Ragwendra P Singh
March 28, 2026
2 min read
फाइनल के करीब पहुंचकर चूकीं महेश्वरी, स्कीट में भारत का अभियान खत्म

नई दिल्ली : मोरक्को के टैंगियर स्थित क्लब टांजेऱ्वाडीतिर में चल रहे आईएसएसएफ वर्ल्ड कप शॉटगन में भारतीय स्कीट निशानेबाज़ फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। ओलंपियन महेश्वरी चौहान फाइनल के सबसे करीब पहुंचीं, लेकिन वह टॉप-8 में जगह नहीं बना सकीं।

महेश्वरी ने क्वालिफिकेशन के पहले दिन 75 में से 69 का स्कोर किया था। इसके बाद उन्होंने चौथी और पांचवीं सीरीज़ में 23 और 21 का स्कोर करते हुए कुल 113 अंक हासिल किए, जो फाइनल में पहुंचने के लिए जरूरी 115 अंकों से दो कम थे। कतर की रीमघानमअल-शरशानी ने 115 अंक के साथ अंतिम क्वालिफाइंग स्थान हासिल किया।

दर्शना राठौड़ ने अंतिम सीरीज़ में शानदार 25 का परफेक्ट स्कोर किया, लेकिन कुल 112 अंकों के साथ वह 19वें स्थान पर रहीं, जो महेश्वरी से ठीक नीचे था। उनकी छोटी बहन यशस्वी राठौड़ ने आखिरी दो सीरीज़ में 22 और 24 का स्कोर करते हुए कुल 110 अंक के साथ 23वां स्थान हासिल किया।

रैंकिंगपॉइंट्स के लिए खेल रहीं अरीबाखान और मानसीरघुवंशी ने भी 112-112 अंक बनाए। पुरुष वर्ग में परमपाल सिंह गुरोन भारतीय खिलाड़ियों में सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 117 अंकों के साथ 26वें स्थान पर रहे।

ज्योतिरादित्य सिंह सिसोदिया 108 अंकों के साथ 62वें औरमन सिंह 105 अंकों के साथ 65वें स्थान पर रहे। रैंकिंग पॉइंट्स के लिए खेल रहे सुखबीर सिंह हरिका और हर मेहर सिंह लैली ने क्रमशः 113 और 102 अंक हासिल किए।अब ट्रैप स्पर्धा की शुरुआत मंगलवार, 31 मार्च से होगी, जहां भारतीय निशानेबाज़ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।