टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज ने बनाया ये रिकॉर्ड
मुल्तान में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला हो रहा है। पहली पारी में पाकिस्तान 230 रनों पर सिमट गया, वहीं वेस्टइंडीज ने 137 रन बनाए। साभार : गूगल मेहमान टीम के बल्लेबाजों की ऐसी…

मुल्तान में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला हो रहा है। पहली पारी में पाकिस्तान 230 रनों पर सिमट गया, वहीं वेस्टइंडीज ने 137 रन बनाए।

मेहमान टीम के बल्लेबाजों की ऐसी दुर्दशा हुई की टॉप-7 में से एक ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छूने में कामयाब रहा। हालांकि इसके बावजूद वेस्टइंडीज ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में वो कारनामा कर दिखाया, जो 148 साल के इतिहास में कभी नहीं हुआ।
एक समय ऐसा था जब वेस्टइंडीज ने 66 के स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिए थे, तब पुछल्ले बल्लेबाजों की मदद से टीम 71 और रन जोड़ने में कामयाब रही। नंबर 9 पर बैटिंग करने आए गुडाकेश मोती ने 19, जोमेल वारिकन ने नाबाद 31 तो जेडेन सील्स ने 22 रन बनाए।
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ये पहली घटना है जब किसी टीम के टॉप-3 स्कोरर 9, 10 और 11 नंबर के बल्लेबाज रहे हो। इन तीनों के बाद वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कप्तान क्रेग ब्रेथवेट और केविन सिंक्लेयर रहे जिनके बल्ले से 11-11 रन निकले।
बात मुकाबले की करें तो, पहली पारी के बाद 93 रनों की लीड लेने के बाद पाकिस्तान दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट पर 109 रन बना चुका है। कप्तान शान मसूद ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, मगर बाबर आजम ने एक बार फिर हर किसी को निराश किया। दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान के पास 202 रनों की लीड है।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
