द इंडियन व्यू

टेम्बा बवुमा व केशव महाराज को आराम, एडन मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीका टीम मैदान में

दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को पहले वनडे में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी चुनी। अफ्रीका के नियमित कप्तान तेम्बा बावुमा को रांची वनडे में आराम दिया गया है और इस वजह से उनकी जगह एडन मार्करम टीम की कमान संभाल रहे…

Ragwendra P Singh
November 30, 2025
2 min read
टेम्बा बवुमा व केशव महाराज को आराम, एडन मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीका टीम मैदान में

दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को पहले वनडे में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी चुनी। अफ्रीका के नियमित कप्तान तेम्बा बावुमा को रांची वनडे में आराम दिया गया है और इस वजह से उनकी जगह एडन मार्करम टीम की कमान संभाल रहे हैं।

भारत के नियमित कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं और उनके स्थान पर केएल राहुल टीम की कप्तानी करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। टॉस के बाद मारक्रम ने कहा यहां रात में ओस देखी और रात में बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान होगा।

उन्होंने कहा कि यह एक जरूरी सीरीज है, विश्वकप 2027 में अभी समय है, लेकिन हम दुनिया की सबसे अच्छी टीमों में से एक के खिलाफ खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीम में प्रीनालेन सुब्रयान एकमात्र स्पिनर है, मैं थोड़ी गेंदबाजी करूंगा। टेम्बा बवुमा और केशव महाराज को आराम दिया गया है, आज हमारे लिए चार तेज गेंदबाज खेल रहे हैं।

साभार : सोशल मीडिया

भारतीय कप्तान केएल राहुल ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। तैयारी अच्छी रही है, बहुत सारे खिलाड़ी वापस आने से टीम में एनर्जी है। यह एक बहुत अच्छी टीम के खिलाफ अपने कौशल को परखने करने का एक शानदार मौका है। आज हमारे पास तीन स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज हैं।

यशस्वी जायसवाल का यह दूसरा वनडे मैच है। दक्षिण अफ्रीका ने नियमित कप्तान तेम्बा बावुमा और अनुभवी स्पिनर केशव महाराज को विश्राम दिया है। टीम चार तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ उतर रही है।

भारतीय टीम : यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा

दक्षिण अफ्रीका : रयान रिकलटन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडन मारक्रम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जी, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, प्रीनालेन सुब्रायन, नांद्रे बर्गर और ओटेनिल बार्टमेन

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।