टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने किया नई पारी का आगाज
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने जिंदगी के नए पड़ाव पर आगे बढ़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करके लिखा, “मुझे यह ऐलान करते हुए काफी खुशी हो रही है कि मैं आधिकारिक तौर पर पिकलटर्फ की शानदार टीम में…

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने जिंदगी के नए पड़ाव पर आगे बढ़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करके लिखा, “मुझे यह ऐलान करते हुए काफी खुशी हो रही है कि मैं आधिकारिक तौर पर पिकलटर्फ की शानदार टीम में शामिल हो रही हूं! हम कोर्ट में नई ऊर्जा लाने के लिए तैयार हैं, जिससे सभी स्किल खिलाड़ियों के लिए मज़ेदार, शानदार और स्वागत करने वाला माहौल तैयार हो सके।

पिकलटर्फ सिर्फ़ खेलने की जगह से कहीं बढ़कर है – यह एक ग्रुप है। चाहे आप खेल में नए हों या अनुभवी पेशेवर, हमारे पास सभी के लिए कुछ न कुछ है।
https://www.instagram.com/mirzasaniar/reel/DEkbIZ7PVJm/
मैं आपको कोर्ट पर देखने और इस रोमांचक यात्रा को आप सभी के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं। आने वाले इवेंट और अपडेट के लिए बने रहें, और पिकलटर्फ को खेलने और जुड़ने के लिए सबसे अच्छी जगह बनाएं!”
शोएब मलिक ने साल 2010 में टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के साथ दूसरी शादी की थी और 14 साल के बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। शोएब मलिक ने तीसरी शादी भी कर ली। बता दे कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का एक बेटा भी है। तलाक के बाद सानिया मिर्जा दुबई में अपने बेटे के साथ रहती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
