द इंडियन व्यू

टीसीसी की जीत में चमके डा.प्रियेश

लखनऊ। मैन आफ द मैच डा. प्रियेश (2 विकेट, नाबाद 15 रन) के आलराउंड खेल से टीसीसी ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में केविजीएन को 5 विकेट से शिकस्त दी। चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी)…

Ragwendra P Singh
December 1, 2025
1 min read
टीसीसी की जीत में चमके डा.प्रियेश

लखनऊ। मैन आफ द मैच डा. प्रियेश (2 विकेट, नाबाद 15 रन) के आलराउंड खेल से टीसीसी ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में केविजीएन को 5 विकेट से शिकस्त दी।

चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20  क्रिकेट टूर्नामेंट 

आरडीएसओ स्टेडियम पर केवि गोमतीनगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 7 विकेट पर 152 रन बनाए। रेहान ने 40 गेंदों पर 3 चौके से 47 रन की पारी खेली।

आशू ने 25 व आशीष कुमार ने 22 रन का योगदान किया। टीसीसी से डा.प्रियेश व सुमित गुप्ता को 2-2 विकेट की सफलता मिली। जवाब में टीसीसी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.3 ओवर में 5 विकेट पर 153 रन बनाकर मैच जीत लिया।

सलामी बल्लेबाज मयंक ने 14 व अफसर सिद्दीकी ने 34 रन बनाकर पारी की शुरुआत की। फिर वासिक ने 29, मुजम्मिल ने नाबाद 25, अफजल ने 18 व डा.प्रियेश ने नाबाद 15 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह

भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।