टीसीएस का चौथी तिमाही में मुनाफा 12.22 फीसदी बढ़कर 13718 करोड़ रुपये हुआ
नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 31 मार्च को समाप्त (जनवरी-मार्च) तिमाही में टीसीएस का…

नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 31 मार्च को समाप्त (जनवरी-मार्च) तिमाही में टीसीएस का मुनाफा यानी शुद्ध लाभ 12.22 फीसदी बढ़कर 13,718 करोड़ रुपये रहा है।
इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में कंपनी ने 12,224 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 1.35 फीसदी बढ़कर 49,210 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 48,553 करोड़ रुपये रहा था।
टीसीएस के मुताबिक 31 मार्च को समाप्त (जनवरी-मार्च) चौथी तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 9.64 फीसदी बढ़कर 70,698 करोड़ रुपये हो गई, जो जनवरी-मार्च, 2024-25 तिमाही में 64,479 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा पूरे वित्त वर्ष में कंपनी की परिचालन आय 4.58 फीसदी बढ़कर 2.67 लाख करोड़ रुपये रही।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
