टीम मैनेजमेंट को अभिषेक शर्मा पर 'कठिन' फैसला लेना होगा : मोहम्मद कैफ
अहमदाबाद : आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला आज (रविवार) शाम सात बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा है कि भारतीय टीम प्रबंधन को फाइनल…

अहमदाबाद : आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला आज (रविवार) शाम सात बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा है कि भारतीय टीम प्रबंधन को फाइनल के लिए अभिषेक शर्मा के चयन को लेकर 'कठिन' निर्णय लेना होगा।
कैप ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि टीम प्रबंधन को अभिषेक शर्मा पर कड़ा फैसला लेना होगा। कुछ का कहना है कि उन्हें आज खेलना चाहिए, क्योंकि पिछली बार आउट ऑफ फॉर्म विराट कोहली ने भारत को फाइनल जिताया था, लेकिन कोहली तो आईसीसी इवेंट्स के किंग हैं। कुछ का कहना है कि उनकी जगह रिंकू सिंह को लेनी चाहिए, जो संजू सैमसन की तरह शानदार वापसी कर सकते हैं। दुविधा!!!
इस टूर्नामेंट में विश्व के नंबर एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने इस विश्व कप में सात पारियों में 89 रन बनाए हैं। इसमें जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक भी शामिल है।
भले ही उनकी फॉर्म पर सवाल उठे हैं, लेकिन टीम प्रबंधन ने उन पर भरोसा बनाए रखा। अगर उन्हें फाइनल में एक बार फिर मौका मिलता है, तो क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि वह बड़े मैच में कमाल करेंगे।
यह खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गत विजेता भारतीय टीम तीसरी बार इस खिताब को जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी। न्यूजीलैंड टीम पहली बार टी-20 विश्व कप जीतकर ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी। दोनों टीमों के पास मैच विजेता खिलाड़ियों की कमी नहीं है।---------------
सम्बंधित ख़बरें
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत
भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।
प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक
नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।
