द इंडियन व्यू

'टीम के लिए योगदान देना बेहतरीन था', संजू सैमसन ने प्लेयर ऑफ द मैच बनने पर दिया शानदार बयान

टीम इंडिया अब एशिया कप 2025 में सुपर-4 के मुकाबले खेलने उतरेगी. ग्रुप स्टेज में उनका आखिरी मैच ओमान के साथ हुआ. जिसे वह 21 रनों से जीतने में कामयाब रही. हालांकि इस मैच में ओमान ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी. रैंकिंग में…

Ragwendra P Singh
September 20, 2025
2 min read
'टीम के लिए योगदान देना बेहतरीन था', संजू सैमसन ने प्लेयर ऑफ द मैच बनने पर दिया शानदार बयान

टीम इंडिया अब एशिया कप 2025 में सुपर-4 के मुकाबले खेलने उतरेगी. ग्रुप स्टेज में उनका आखिरी मैच ओमान के साथ हुआ. जिसे वह 21 रनों से जीतने में कामयाब रही. हालांकि इस मैच में ओमान ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी.

रैंकिंग में भारत से काफी नीचे की टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजों में काफी प्रभावित किया. इस मैच में संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए. जिन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया. पोस्ट मैच शो में उन्होंने क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं.

संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द मैच
संजू सैमसन को बीते दिन एशिया कप में आखिरकार बल्लेबाजी का मौका मिल गया. पहले दो मैचों में उनकी बैटिंग नहीं आई थी. ओमान के विरुद्ध टीम मैनेजमेंट ने उन्हें सूर्यकुमार यादव की जगह नंबर-3 पर उतारा. संजू इस फैसले पर खड़े उतरे. 30 वर्षीय खिलाड़ी ने 45 गेंदों पर 56 रन जड़े. जिसमें 3 चौके व इतने ही छक्के शामिल रहे. उनका स्ट्राइक रेट 124.44 का रहा.

संजू को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. पोस्ट मैच कार्यक्रम में संजू ने कहा कि अबू धाबी में काफी गर्मी और उमस थी. उनका कहना था कि ओमान ने अच्छी गेंदबाजी की. साथ ही सैमसन ने ये भी कहा कि टीम के लिए योगदान देकर उन्हें अच्छा लगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।