द इंडियन व्यू

टीम इंडिया को जल्द मिलेगा नया जर्सी प्रायोजक : राजीव शुक्ला

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने शनिवार को बोला कि भारतीय टीम के नए जर्सी प्रायोजक का चयन अगले दो से तीन हफ्तों में हो जाएगा और बोलियां 16 सितंबर को बंद होंगी। साभार : गूगल बीसीसीआई का ऑनलाइन गेमिंग कंपनी ‘ड्रीम11’ के…

Ragwendra P Singh
September 13, 2025
3 min read
टीम इंडिया को जल्द मिलेगा नया जर्सी प्रायोजक : राजीव शुक्ला

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने शनिवार को बोला कि भारतीय टीम के नए जर्सी प्रायोजक का चयन अगले दो से तीन हफ्तों में हो जाएगा और बोलियां 16 सितंबर को बंद होंगी।

साभार : गूगल

बीसीसीआई का ऑनलाइन गेमिंग कंपनी ‘ड्रीम11’ के साथ 358 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का करार रद्द होने के बाद टीम इंडिया बिना किसी जर्सी प्रायोजक के खेल रही है। ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम 2025 के प्रचार और विनियमन के पारित होने के बाद यह करार रद्द हो गया जिसके तहत गेमिंग ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

बीसीसीआई ने इसके बाद एक नई निविदा जारी की है जिसमें वास्तविक धन राशि वाले गेमिंग एप, सट्टेबाजी, क्रिप्टोकरेंसी या शराब उत्पादों से जुड़ी कंपनियों के बोली लगाने पर रोक लगी है।

रियल एस्टेट क्षेत्र के शीर्ष संस्था ‘क्रेडाई’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शुक्ला ने कहा, ‘‘निविदा प्रक्रिया जारी कर दी गई है और इसमें कई बोलीदाता शामिल हैं।

इसके अंतिम रूप देने के बाद हम आपको बताएंगे। मुझे लगता है कि यह 15-20 दिनों में अंतिम रूप ले लेगा। ’’ यह पूछे जाने पर कि क्या कोई नाम आगे चल रहा है तो शुक्ला ने कहा, ‘‘नहीं, अभी तक कोई नाम सामने नहीं आया है।

कई बोलीदाता शामिल हैं। हम आपको अंतिम रूप देने के बाद बताएंगे। ’’ शुक्ला ने आईपीएल टिकटों पर हाल में हुई जीएसटी बढ़ोतरी के बारे में भी बात की जिसके तहत अब ये टिकट कसीनो और रेस क्लबों के साथ 40 प्रतिशत के स्लैब में आ गए हैं। इसके परिणामस्वरूप 500 रुपये का टिकट अब 700 रुपये का हो जाएगा और 2,000 रुपये का टिकट 2,800 रुपये का हो जाएगा।

नियमित अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगता रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘बहुत सारे आम लोग आईपीएल देखने आते हैं। इसका निश्चित रूप से असर होगा।

लेकिन मुझे उम्मीद है कि काफी लोग आईपीएल देखने आएंगे। ’’ बीसीसीआई को कर छूट मिलने की आलोचना पर शुक्ला ने जवाब दिया, ‘‘बीसीसीआई एक कॉर्पोरेट कंपनी की तरह आयकर चुकाता है। जीएसटी भी देता है। हमें कोई छूट नहीं मिलती। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम हजारों करोड़ रुपये कर देते हैं।

राज्य संघ भी कर देते हैं। और हम सरकार से एक रुपया भी अनुदान नहीं लेते। ’’ महिला क्रिकेट के विकास पर शुक्ला ने कहा, ‘‘काफी प्रयास किए जा रहे हैं।

बस एक ही चुनौती है कि स्टेडियम खचाखच भरा हो। दर्शकों को महिलाओं को भी मैच देखने आना चाहिए। हम अपनी तरफ से सब कुछ कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम महिलाओं को बढ़ावा दे रहे हैं, टूर्नामेंट आयोजित कर रहे हैं, सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। बस एक ही बात है कि लोग आकर महिलाओं के मैच देखें। ’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।