टी20 विश्व कप जीत के बाद सूर्यकुमार बोले-बीसीसीआई ने मुझ पर भरोसा किया, इसके लिए आभारी हूं
अहमदाबाद : भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का आभार जताया। उन्होंने कहा कि 2024 विश्व कप के बाद बोर्ड ने उन पर भरोसा जताते हुए…

अहमदाबाद : भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का आभार जताया। उन्होंने कहा कि 2024 विश्व कप के बाद बोर्ड ने उन पर भरोसा जताते हुए कप्तानी सौंपी और उसी भरोसे की बदौलत टीम यह बड़ी सफलता हासिल कर पाई।
ट्रॉफी प्रस्तुति समारोह के दौरान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “यह एक लंबा सफर रहा है। 2024 विश्व कप के बाद उस समय बीसीसीआई, जय शाह, रोहित शर्मा और सभी ने मुझ पर भरोसा जताया और इस शानदार टीम की कप्तानी का मौका दिया।”
उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में टीम लगातार अच्छा क्रिकेट खेल रही थी और उसी लय को बनाए रखना ही लक्ष्य था।
सैमसन, अभिषेक और वरुण की तारीफ
सूर्यकुमार यादव ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती के प्रदर्शन को टीम की सफलता का बड़ा कारण बताया।
कप्तान ने कहा,“यह समझना बहुत जरूरी था कि ये खिलाड़ी क्या कर सकते हैं। मुझे पता था कि इनमें मैच जिताने की क्षमता है। संजू के टीम में आने का समय बिल्कुल सही था। वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा विश्व स्तर के खिलाड़ी हैं और हमें हमेशा पता था कि वे कुछ खास कर सकते हैं।”
जसप्रीत बुमराह को बताया ‘राष्ट्रीय खजाना’
फाइनल मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करने वाले जसप्रीत बुमराह की भी सूर्यकुमार यादव ने जमकर प्रशंसा की। बुमराह ने अपने घरेलू मैदान पर 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।
सूर्यकुमार यादव ने कहा,
“वह पीढ़ी में एक बार आने वाले गेंदबाज हैं। अभी मैं उन्हें देश का खजाना कह सकता हूं। उन्हें पता है कि क्या करना है और कैसे करना है। वह इस खेल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।”
भारतीय कप्तान ने उम्मीद जताई कि टीम आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करती रहेगी और आने वाले वर्षों में भी नई उपलब्धियां हासिल करेगी।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत
भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।
प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक
नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।
