द इंडियन व्यू

टी20 वर्ल्ड कप : भारत ने रचा इतिहास और जीती 27.48 करोड़ रुपये की प्राइज मनी

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड पर एतिहासिक जीत दर्ज करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन के अर्धशतकों के दम पर…

Ragwendra P Singh
March 9, 2026
2 min read
टी20 वर्ल्ड कप : भारत ने रचा इतिहास और जीती 27.48 करोड़ रुपये की प्राइज मनी

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड पर एतिहासिक जीत दर्ज करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन के अर्धशतकों के दम पर न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर का पीछा करते हुए कीवी टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 159 पर ढेर हो गई।

96 रनों से इस मैच को जीतकर भारत ने एक नहीं बल्कि 3-3 इतिहास रचा। टीम इंडिया लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनी। वहीं भारत कुल 3 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश है।

इसके बाद सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया घर पर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली भी पहली टीम है। भारत की इस एतिहासिक जीत पर आईसीसी ने भी खूब पैसा लुटाया। आईए एक नजर टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी पर डालते हैं।

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कुल 120 करोड़ रुपए की प्राइज मनी रखी थी। फाइनल में जीत दर्ज कर भारत को 3 मिलियन डॉलर यानी लगभग-लगभग 27.48 करोड़ रुपए का ईनाम मिला। वहीं मिचेल सेंटनर की न्यूजीलैंड टीम हारकर भी करोड़पति बनी। रनरअप के रूप में न्यूजीलैंड की टीम को 1.6 मिलियन डॉलर यानी 14.65 करोड़ रुपए की प्राइज मनी से नवाजा गया।

@surya_14kumar

सेमीफाइनल, सुपर-8 और ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों पर भी आईसीसी ने पैसा लुटाया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था, 120 करोड़ में से सभी टीमों को कुछ ना कुछ प्राइज मनी मिली। हारने वाली दो सेमीफाइनलिस्ट, साउथ अफ्रीका नेशनल क्रिकेट टीम और इंग्लैंड नेशनल क्रिकेट टीम, दोनों को $790,000 मिलेंगे, जो लगभग INR 7.24 करोड़ है।

जो टीमें सुपर 8 स्टेज तक पहुंचीं लेकिन सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईं, उनमें से हर एक को $380,000 मिलेंगे, जो लगभग INR 3.48 करोड़ हैं। इसमें पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी बड़ी टीम शामिल है। ग्रुप स्टेज में हिस्सा लेने वाली हर टीम को $250,000 का पेमेंट पक्का है, जो लगभग INR 2.29 करोड़ के बराबर है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।

गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।

प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक

नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।