द इंडियन व्यू

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने पर जितेश शर्मा का दर्द: “यह दिल तोड़ने वाला था”

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया में विकेटकीपर और फिनिशर के तौर पर देखे जा रहे जितेश शर्मा को जगह नहीं मिली। पिछली कई सीरीजों में वे टीम का हिस्सा थे और मौका भी मिल रहा था, लेकिन सिलेक्टर्स और मैनेजमेंट ने एक अलग…

Ragwendra P Singh
January 15, 2026
2 min read
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने पर जितेश शर्मा का दर्द: “यह दिल तोड़ने वाला था”

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया में विकेटकीपर और फिनिशर के तौर पर देखे जा रहे जितेश शर्मा को जगह नहीं मिली।

पिछली कई सीरीजों में वे टीम का हिस्सा थे और मौका भी मिल रहा था, लेकिन सिलेक्टर्स और मैनेजमेंट ने एक अलग कॉम्बिनेशन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुना और जितेश शर्मा को बाहर कर दिया गया। इस पर अब जितेश शर्मा का रिऐक्शन सामने आया है।

उन्होंने एक दावा भी किया कि चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज किए जाने के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी थी। एक बातचीत में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं मिलने से वे बहुत दुखी थे।

जब सिलेक्शन कमिटी के चीफ अजीत अगरकर ने टीम में बदलाव का कारण बताया, तब जाकर जितेश शर्मा को पता चला कि क्या हुआ था।

साभार : गूगल

अजीत अगरकर ने बताया था कि हम ऐसे कॉम्बिनेशन के बारे में सोच रहे थे, जो संजू सैमसन की अनुपस्थिति में ओपनर भी हो और विकेटकीपर भी हो या फिर कम से कम बैकअप ओपनर भी हो। इस वजह से जितेश बाहर किए गए।

जितेश शर्मा ने बताया, "जब तक टीम की घोषणा नहीं हुई, मुझे अपने बाहर होने का पता नहीं था। उसके बाद, मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिलेक्टर्स के दिए गए एक्सप्लेनेशन से सहमत था। यह एक सही कारण था।

बाद में, मैंने कोच और सिलेक्टर्स से बात की और मुझे लगा कि उनका रीजन सही था। मैं पूरी तरह समझ गया कि वे मुझे क्या समझाना चाहते थे और मैं इससे सहमत था।"

सिर्फ जितेश शर्मा ही नहीं, बल्कि शुभमन गिल को भी बाहर किया गया था, जो कि टीम के उपकप्तान थे। रिंकू सिंह और ईशान किशन को इनकी जगह चुना गया। उपकप्तानी अक्षर पटेल को सौंपी गई।

जितेश ने कहा, "यह दिल तोड़ने वाला था, क्योंकि मैंने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए बहुत मेहनत की थी, लेकिन यही किस्मत है, मैं इससे इनकार नहीं कर सकता। उस पल, मैं सुन्न था और कुछ भी समझ नहीं पा रहा था। अपने परिवार के साथ समय बिताने और दिनेश कार्तिक से बात करने से मुझे आगे बढ़ने में मदद मिली।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।