टी20 रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, अभिषेक ने रचा इतिहास
बेहतरीन फॉर्म में चल रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का आईसीसी टी-20 रैंकिंग में कमाल जारी है। बुधवार, 24 सितंबर को जारी हुई ताजा रैंकिंग में उन्होंने एक और धमाका किया है। एशिया कप में ओमान के खिलाफ 38 और…

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का आईसीसी टी-20 रैंकिंग में कमाल जारी है। बुधवार, 24 सितंबर को जारी हुई ताजा रैंकिंग में उन्होंने एक और धमाका किया है।
एशिया कप में ओमान के खिलाफ 38 और पाकिस्तान के खिलाफ 74 रनों की पारी खेलने के बाद उनकी रेंटिंग में 23 अंक का इजाफा हुआ है, जिससे उनकी आईसीसी टी20 रैंकिंग में रेटिंग 907 हो गई है।

अभिषेक शर्मा 900 रेटिंग का जादुई आंकड़ा पार करने वाले तीसरे भारतीय बने हैं। वहीं बॉलिंग रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती तो ऑलराउंड्स में हार्दिक पांड्या पहले पायदान पर बने हुए हैं। भारतीय बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा के अलावा तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को 1-1 पायदान का फायदा हुआ है।
तिलक तीसरे तो सूर्या 6ठे पायदान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 31 पायदान की छलांग लगाकर 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं। हुसैन तलत, जिन्होंने एक सधी हुई पारी के साथ पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ जीत दिलाई, पुरुषों की टी20ई बल्लेबाजों की रैंकिंग में 1474 पायदान की लंबी छलांग लगाकर संयुक्त 234वें स्थान पर पहुंच गए।
पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद ने गेंदबाजों की रैंकिंग में तगड़ी छलांग लगाई है। वह 12 पायदानों की लंबी छलांग लगाकर सीधा चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।
आईसीसी टी20 रैंकिंग में उनकी रेटिंग 703 की है और वह आगामी समय में नंबर-1 पर बैठे वरुण चक्रवर्ती के लिए खतरा बन सकते हैं। चक्रवर्ती 747 की रेटिंग के साथ पहले पायदान पर बने हुए हैं। श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा एक पायदान ऊपर 6ठे तो, बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान 6 पायदान की छलांग लगाकर 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान की भी एंट्री टॉप-10 में हुई है। टी-20 ऑलराउंड्स की रैंकिंग में हार्दिक पांड्या पहले पायदान पर बने हुए हैं।
यहां श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा और वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड को 1-1 पायदान का फायदा हुआ है, वह क्रमश: 7वें और 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
हार्दिक पांड्या को किसी से खतरा नहीं है। पांड्या की रेटिंग 238 की है, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी 231 की रेटिंग के साथ उनके करीब जरूर पहुंच गए हैं, मगर उनकी टीम एशिया कप से बाहर हो गई है।
टी-20 में हाईएस्ट रेटिंग पॉइंट्स (बैट्समैन)
919 - डेविड मलान
912 – सूर्यकुमार 909 - विराट कोहली
907 - अभिषेक शर्मा
904 - एरॉन फिंच
900 - बाबर आज़म
894 - डेविड वार्नर
886 - केविन पीटरसन
885 - ट्रैविस हेड
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
