द इंडियन व्यू

टी-20 विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी

अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर…

Ragwendra P Singh
March 8, 2026
1 min read
टी-20 विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी

अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।

 

खिताबी मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। कोल मैककॉन्की की जगह तेज गेंदबाज जैकब डफी को जगह दी है।

 

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान कहा कि वह पहले बल्लेबाजी करके खुश हैं, क्योंकि हम यह बहुत अच्छा कर रहे हैं। फाइनल के लिए भारतीय प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं है।

 

फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

 

भारतीय टीम- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

 

न्यूजीलैंड टीम- टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लोकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।

गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।

प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक

नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।