टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ हनुमान मंदिर पहुंचे कप्तान सूर्य, आईआईसी चेयरमैन जय शाह व कोच गंभीर भी रहे साथ
अहमदाबाद : आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराकर भारत ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। इस शानदार जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह के…

अहमदाबाद : आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराकर भारत ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। इस शानदार जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह के साथ अहमदाबाद के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में कप्तान सूर्यकुमार यादव के हाथ में चमचमाती वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिखाई दे रही है। जीत की खुशी के बीच कप्तान यादव, आईसीसी के चेयरमैन जय शाह और भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य काेच गाैतम गंभीर ने
हनुमानजी के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद देशभर में जश्न मनाया जा रहा है। वहीं टीम के नेतृत्व की सादगी और आस्था ने भी लोगों का दिल जीत लिया।
उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले वर्ष 2024 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। इस जीत के साथ भारत टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा तीन बार ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है।
सम्बंधित ख़बरें
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत
भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।
प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक
नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।
