टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की राशिद खान ने की बराबरी
अफगानिस्तान स्पिनर राशिद खान ने टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पिछले कुछ समय से इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का राज था, मगर अब उनसे यह ताज छिनने वाला है।…

अफगानिस्तान स्पिनर राशिद खान ने टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पिछले कुछ समय से इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का राज था, मगर अब उनसे यह ताज छिनने वाला है। 26 वर्षीय राशिद खान ने उनकी बराबरी कर ली है और अब उनकी नजरें इतिहास रचने पर होगी।

राशिद ने टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए एमआई केपटाउन के एसए20 मैच के दौरान की राशिद ने रन चेज के 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान काइल वेरिन को आउट (क्लीन बोल्ड) करके अपना विकेट खाता खोला और फिर 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्केस एकरमैन के डिफेंस को भेदकर उनके स्टंप उखाड़कर ब्रावो के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
राशिद खान के नाम 460 मैचों की 456 पारियों में 631 विकेट हो गए हैं। उनके नाम टी20 में 4 पांच विकेट हॉल हैं। राशिद ने यह विकेट 6.49 की इकॉनमी और 16.7 के स्ट्राइक रेट के साथ लिए हैं।
वहीं ड्वेन ब्रावो की बात करें तो, उन्होंने 631 विकेट लेने के लिए 582 मैचों की 546 पारियां ली थी। ब्रावो का इकॉनमी भी इस दौरान राशिद से काफी अधिक 8.26 की रही थी और उनका स्ट्राइक रेट 17.7 का था। राशिद ने उनसे 110 पारियां पहले यह उपलब्धि हासिल की है।
2015 में टी20 डेब्यू करने वाले राशिद खान ने पिछले 10 वर्षों में अफगानिस्तान के लिए 96 टी-20 मैच खेलने के अलावा एडिलेड स्ट्राइकर्स, बंद-ए-अमीर ड्रेगन, बारबाडोस ट्राइडेंट्स, कोमिला विक्टोरियंस, डरबन हीट, गुजरात टाइटन्स, गुयाना अमेज़न वॉरियर्स, आईसीसी वर्ल्ड इलेवन, काबुल जवाना, लाहौर कलंदर्स, एमआई केप टाउन, एमआई न्यूयॉर्क, स्पीन घर टाइगर्स, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, ससेक्स और ट्रेंट रॉकेट्स पुरुष टीम जैसी टीमों के लिए टी 20 मैच खेले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
