द इंडियन व्यू

टी-20 जय नेपाल कप : लखनऊ विश्वविद्यालय सेमीफाइनल में

लखनऊ। त्रिभुवन यूनिवर्सिटी, काठमांडू, नेपाल में खेले जा रहे टी-20 जय नेपाल कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आज लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने दूसरे मैच में काठमांडू विश्वविद्यालय को 87 रन से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। लखनऊ…

Ragwendra P Singh
January 24, 2025
2 min read
टी-20 जय नेपाल कप : लखनऊ विश्वविद्यालय सेमीफाइनल में

लखनऊ। त्रिभुवन यूनिवर्सिटी, काठमांडू, नेपाल में खेले जा रहे टी-20 जय नेपाल कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आज लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने दूसरे मैच में काठमांडू विश्वविद्यालय को 87 रन से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। लखनऊ विश्वविद्यालय के कप्तान आनंद सागर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और 20 ओवर में 4 विकेट पर 160 रन बनाये। टीम से मन कांडपाल ने सबसे ज्यादा नाबाद 75 रन बनाए।

साभार : गूगल

इसके अलावा हर्षवर्धन ने 28, आदित्य प्रताप ने 25 और आशीष यादव ने 17 रन का योगदान किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी काठमांडू विश्वविद्यालय को अभिषेक ने पहला झटका दिया। इसके बाद टीम में वापसी नही कर सकी और 20 ओवर में 8 विकेट पर 87 रन ही बना सकी।

लखनऊ विश्वविद्यालय से आनंद सागर ने 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मनन कांडपाल को नाबाद 75 रन और 1 विकेट लेने के लिए मिला। लखनऊ विश्वविद्यालय का आखिरी लीग मैच कल दोपहर 1 बजे से मिड वेस्ट यूनिवर्सिटी के खिलाफ होगा।

मैच के बाद उपकप्तान व मैन ऑफ द मैच मनन कांडपाल ने जीत का श्रेय कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को समर्पित किया। क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. अजय कुमार आर्य समस्त टीम के खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट को बधाई और अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।