द इंडियन व्यू

टाटा आईपीएल फैन पार्क 2026 का ऐलान, पहले चरण में 15 शहरों में मिलेगा लाइव मैच का अनुभव

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टाटा आईपीएल फैन पार्क 2026 के पहले चरण का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह आयोजन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के शुरुआती चरण के साथ किया जाएगा, जिससे देशभर के…

Ragwendra P Singh
March 23, 2026
2 min read
टाटा आईपीएल फैन पार्क 2026 का ऐलान, पहले चरण में 15 शहरों में मिलेगा लाइव मैच का अनुभव

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टाटा आईपीएल फैन पार्क 2026 के पहले चरण का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह आयोजन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के शुरुआती चरण के साथ किया जाएगा, जिससे देशभर के दर्शकों को स्टेडियम के बाहर भी आईपीएल का रोमांच अनुभव करने का मौका मिलेगा।

 

बोर्ड के अनुसार, पहले तीन हफ्तों में 11 राज्यों के 15 शहरों में फैन पार्क आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य अधिक से अधिक दर्शकों तक आईपीएल का उत्साह पहुंचाना और सामुदायिक माहौल में मैचों का आनंद देना है।

 

तीन सप्ताहांत में होंगे आयोजन

 

फैन पार्क का आयोजन तीन सप्ताहांत में किया जाएगा, पहला सप्ताह 28 और 29 मार्च, दूसरा सप्ताह 4 और 5 अप्रैल और तीसरा सप्ताह 11 और 12 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा।

 

हर सप्ताहांत में उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम क्षेत्रों में पांच-पांच फैन पार्क लगाए जाएंगे, जिससे देशभर में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

 

पहले सप्ताह में रोहतक (हरियाणा), भोपाल (मध्य प्रदेश), नागपुर (महाराष्ट्र), तुमकुरु (कर्नाटक) और कृष्णनगर (पश्चिम बंगाल) में फैन पार्क लगाए जाएंगे।

 

दूसरे सप्ताह में मथुरा (उत्तर प्रदेश), जोधपुर (राजस्थान), निजामाबाद (तेलंगाना), मैसूरु (कर्नाटक) और भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजन होगा।

 

तीसरे सप्ताह में मेरठ (उत्तर प्रदेश), नडियाद (गुजरात), रत्नागिरी (महाराष्ट्र), कोयंबटूर (तमिलनाडु) और राउरकेला (ओडिशा) में फैन पार्क आयोजित किए जाएंगे।

 

मनोरंजन और गतिविधियों का खास इंतजाम

 

हर फैन पार्क में बड़े पर्दे पर लाइव मैच प्रसारण के साथ-साथ संगीत, मनोरंजन, फूड कोर्ट, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र और कई इंटरैक्टिव गतिविधियां होंगी। दर्शक वर्चुअल बल्लेबाजी, गेंदबाजी नेट्स, फेस पेंटिंग, चीयर मीटर और 360 डिग्री फोटो बूथ जैसी सुविधाओं का भी आनंद ले सकेंगे।

 

गौरतलब है कि वर्ष 2015 में शुरू हुई यह पहल आईपीएल को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही है। 2026 में भी यह परंपरा जारी रहेगी, जिससे लाखों दर्शक अपने शहर में ही आईपीएल का उत्सव मना सकेंगे।

 

बोर्ड ने बताया कि आगामी सप्ताहों के लिए फैन पार्क का कार्यक्रम जल्दही जारी किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।