द इंडियन व्यू

टखने के दर्द की वजह से चैंपियन्स ट्रॉफी से बाहर रहे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान में जारी चैंपियन्स ट्रॉफी से बाहर रहने के उनके फैसले के पीछे मुख्य कारण टखने का दर्द है। हाल ही में श्रीलंका में श्रृंखला के दौरान टखने में दर्द के…

Ragwendra P Singh
February 27, 2025
2 min read
टखने के दर्द की वजह से चैंपियन्स ट्रॉफी से बाहर रहे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान में जारी चैंपियन्स ट्रॉफी से बाहर रहने के उनके फैसले के पीछे मुख्य कारण टखने का दर्द है। हाल ही में श्रीलंका में श्रृंखला के दौरान टखने में दर्द के अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने यह भी कहा था कि उनके फैसले के पीछे कुछ ‘व्यक्तिगत विचार’ भी थे।

साभार : गूगल

स्टार्क ने एक पॉडकास्ट के दौरान कहा, ‘‘कुछ अलग-अलग कारण हैं, कुछ व्यक्तिगत विचार हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘टेस्ट श्रृंखला के दौरान मेरे टखने में थोड़ा दर्द था इसलिए मुझे बस इसे ठीक करने की जरूरत है। बेशक (विश्व) टेस्ट (चैंपियनशिप) फाइनल होने वाला है और उसके बाद वेस्टइंडीज का दौरा है। कुछ आईपीएल क्रिकेट भी है।’’

स्टार्क ने कहा, ‘‘लेकिन मेरे दिमाग में सबसे ऊपर फाइनल टेस्ट है। अपने शरीर को ठीक करूंगा, अगले कुछ महीनों में कुछ क्रिकेट खेलूंगा और फिर (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए तैयार हो जाऊंगा।’’ स्टार्क ने इन गर्मियों में भारत और श्रीलंका के खिलाफ सात टेस्ट मैच खेले हैं और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों में सबसे व्यस्त रहे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए आगामी कार्यक्रम काफी व्यस्त है जिसमें जून में लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होना है। उसके बाद वेस्टइंडीज का तीन टेस्ट का दौरा है। स्टार्क आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेलेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।