द इंडियन व्यू

टखने की चोट के चलते पाकिस्तान के युवा सलामी बल्लेबाज सैम अयूब बाहर

पाकिस्तान के युवा सलामी बल्लेबाज सैम अयूब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट के दौरान टखने की चोट के चलते छह सप्ताह के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर हो गये। इस चोट के कारण वह अगले महीने शुरू होने वाली आईसीसी…

Ragwendra P Singh
January 4, 2025
2 min read
टखने की चोट के चलते पाकिस्तान के युवा सलामी बल्लेबाज सैम अयूब बाहर

पाकिस्तान के युवा सलामी बल्लेबाज सैम अयूब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट के दौरान टखने की चोट के चलते छह सप्ताह के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर हो गये। इस चोट के कारण वह अगले महीने शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं।

साभार : गूगल

वह केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के दूसरे और अंतिम टेस्ट में आगे नहीं खेलेंगे। पीसीबी ने कहा कि उनका एमआरआई और अन्य परीक्षण हुआ। चिकित्सकों ने सैम को छह सप्ताह के आराम की सलाह मिली।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को बाउंड्री पर फील्डिंग करते समय सैम के टखने में चोटिल हुए थे। पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उनके दाहिने टखने में फ्रैक्चर है जिसे ठीक होने में कम से कम छह सप्ताह लगेंगे।’’

इस चोट के कारण वह इस महीने के अंत में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला और 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई में शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फरवरी में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के साथ होने वाली त्रिकोणीय सीरीज में नहीं खेल सकेंगे।

सैम की जगह टेस्ट टीम में सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक और वनडे में फखर जमां आ सकते है। इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है। इन दौरों पर उन्होंने तीन शतक जडे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।