द इंडियन व्यू

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया

पूर्वी सिंहभूम : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार सुबह बाथरूम में फिसलने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई और ब्रेन में ब्लड क्लॉट हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस…

Ragwendra P Singh
August 2, 2025
2 min read
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया

पूर्वी सिंहभूम : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार सुबह बाथरूम में फिसलने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई और ब्रेन में ब्लड क्लॉट हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया है।

जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित सरकारी आवास में शनिवार सुबह रामदास सोरेन बाथरूम में फिसलकर गिर पड़े। इससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई और ब्रेन में ब्लड क्लॉट हो गया। गिरने के बाद परिजन तुरंत उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद उनकी स्थिति गंभीर बताई गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस घटना की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली भेजने का निर्देश दिया। जमशेदपुर में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर टाटा मोटर्स अस्पताल से सोनारी एयरपोर्ट तक मंत्री को पहुंचाया गया, जहां से उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल लिए रवाना किया गया।

सोनारी एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि रामदास सोरेन उनके एक अच्छे साथी हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने से काफी दुखी हैं। दिल्ली अपोलो के डायरेक्टर अनुपम से बात हुई है, जहां उनका बेहतर इलाज होगा।

सोनारी एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, विधायक मंगल कालिंदी, कुणाल षाडंगी, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता राजू गिरी, रमेश हांसदा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रामदास सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि झारखंड के शिक्षा मंत्री, हमारे बड़े भाई रामदास सोरेन के अस्वस्थ होने की खबर बेहद चिंताजनक है। बाथरूम में गिरने से उन्हें ब्रेन में चोट व ब्लड क्लॉट हुआ है। उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया जा रहा है। मैं लगातार उनकी स्थिति की निगरानी कर रहा हूं। आप सभी से दुआओं की अपील है।ईश्वर से प्रार्थना है कि वे शीघ्र स्वस्थ हों।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…