झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में फिसल कर गंभीर रूप से घायल, दिल्ली भेजे जाने की तैयारी
पूर्वी सिंहभूम : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास में शनिवार को अचानक बाथरूम में फिसल कर गिर गए। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स…

पूर्वी सिंहभूम : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास में शनिवार को अचानक बाथरूम में फिसल कर गिर गए। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में उनके सिर में गंभीर चोट और ब्रेन में ब्लड क्लॉट की पुष्टि हुई। हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है।
मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया एक्स पर चिंता जताते हुए लिखा कि रामदास सोरेन के ब्रेन में चोट और ब्लड क्लॉट हुआ है, जिसके कारण उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा है। फिलहाल डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी निगरानी कर रही है और पूरे राज्य से उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं की जा रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
