झारखंड के गुमला में पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी के तीन उग्रवादी ढेर
गुमला : झारखंड में गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के लावा दाग जंगल में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस ने भारी मात्रा में…

गुमला : झारखंड में गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के लावा दाग जंगल में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।
नक्सल विरोधी इस अभियान में गुमला जिला की घाघरा, बिशनपुर और गुमला थाना पुलिस के साथ-साथ झारखंड जगुआर के जवान भी शामिल रहे। इस संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने मौके से तीन हथियार भी बरामद किया है। बरामद हथियारों में एक एके-47 और दो इंसास राइफल शामिल हैं।
गुमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरीश बिन जमा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के कमांडर दिलीप लोहरा दस्ते के साथ इस क्षेत्र में मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया और इलाके की घेराबंदी शुरू की गई। उग्रवादियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन उग्रवादी जंगल में ही मारे गए। उनके पास से एसएलआर के अलावा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
एसपी ने बताया कि पुलिस ने अब तक तीन उग्रवादियों का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा एक शव की पहचान की जा चुकी है। मुठभेड़ में मारे गये एक उग्रवादी की पहचान जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर दिलीप के रूप में हुई है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
