द इंडियन व्यू

जोधपुर जेल में बंद सोनम वांगचुक से मिलीं पत्नी गीतांजलि, डिटेंशन ऑर्डर हासिल किया

जोधपुर : जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मंगलवार रात उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो ने मुलाकात की। उनके साथ वकील रितम खरे भी थे। गीतांजलि ने अपने पति की रिहाई की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में…

Ragwendra P Singh
October 8, 2025
2 min read
जोधपुर जेल में बंद सोनम वांगचुक से मिलीं पत्नी गीतांजलि, डिटेंशन ऑर्डर हासिल किया

जोधपुर : जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मंगलवार रात उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो ने मुलाकात की। उनके साथ वकील रितम खरे भी थे। गीतांजलि ने अपने पति की रिहाई की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है, जिस पर 14 अक्टूबर को सुनवाई होगी।गीतांजलि ने सोनम वांगचुक से मुलाकात के बाद बुधवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि आज रितम खरे के साथ वांगचुक से मुलाकात की। डिटेंशन ऑर्डर हासिल किया, जिसे हम कानूनी रूप से चुनौती देंगे। इस दस्तावेज में वांगचुक पर लगाए गए सभी आरोपों और एनएसए लगाने के कारणों का विवरण है। अब कानूनी टीम इस आदेश को कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी में जुट गई है। गीतांजलि ने यह भी बताया कि सोनम का हौसला बरकरार है और वे लद्दाख के हितों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने सोनम के समर्थकों को उनके प्रति एकजुटता और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।लद्दाख के प्रमुख जलवायु कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 11 दिनों से जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। मंगलवार को उनकी पत्नी गीतांजलि ने जेल में सोनम वांगचुक से मुलाकात की। यह मुलाकात उनकी गिरफ्तारी के बाद पहली बार हुई। सोनम वांगचुक को लद्दाख में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद हिरासत में लिया गया था। इस प्रदर्शन में चार लोगों की मौत हो गई थी और करीब दो दर्जन लोग घायल हुए थे। हिंसा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय को आग के हवाले कर दिया गया था और कई पुलिसकर्मियों पर हमले हुए थे।लद्दाख प्रशासन ने सोनम वांगचुक पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करते हुए उन पर हिंसा भडक़ाने, आत्मदाह की सलाह देने और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। गीतांजलि से मुलाकात से पहले लेह एपेक्स बॉडी के कानूनी सलाहकार मुस्तफा हाजी और सोनम के बड़े भाई त्सेतन दोरजे भी उनसे मिलने जेल पहुंचे थे। गीतांजलि की ओर से सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल पैरवी कर रहे है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होनी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।