जोकोविच का मोंटेकार्लो मास्टर्स से नामांकन वापस, कंधे की चोट बनी बाधा
नोवाक जोकोविच ने दाहिने कंधे की चोट के कारण मियामी ओपन से बाहर होने के बाद अब मोंटेकार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट से भी अपना नाम वापस ले लिया है। क्लेकोर्ट टूर्नामेंट के आयोजकों ने शुक्रवार को जोकोविच की वापसी रद्द…

नोवाक जोकोविच ने दाहिने कंधे की चोट के कारण मियामी ओपन से बाहर होने के बाद अब मोंटेकार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट से भी अपना नाम वापस ले लिया है।
क्लेकोर्ट टूर्नामेंट के आयोजकों ने शुक्रवार को जोकोविच की वापसी रद्द होने की घोषणा की और लिखा, ‘‘हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ही कोर्ट पर वापसी करेंगे।’’ हालांकि उनके टूर्नामेंट से हटने का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।
यह घोषणा ऐसे समय आई है जब जोकोविच ने दो सप्ताह पहले बीएनपी पारिबास ओपन के चौथे दौर में जैक ड्रेपर से तीन सेटों में हारने के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। याद रहे, एक साल पहले मोंटेकार्लो में भी जोकोविच दूसरे दौर में एलेजांद्रो तबिलो से हार गए थे।

दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी जोकोविच ने फिलहाल इस टूर्नामेंट से हटने के फैसले पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
