जो सरकार बनाने की बात करते थे, वे दहाई के आंकड़े में भी नहीं पहुंच पाए : गजेन्द्र सिंह शेखावत
जोधपुर : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि झूठे नैरेटिव गढ़कर, वोट चोरी जैसे अर्थहीन, आधारहीन आक्षेप और संवैधानिक संस्थाओं के ऊपर अनेक तरह के भ्रमजाल फैलाने का प्रयास करके वोट प्राप्त…

जोधपुर : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि झूठे नैरेटिव गढ़कर, वोट चोरी जैसे अर्थहीन, आधारहीन आक्षेप और संवैधानिक संस्थाओं के ऊपर अनेक तरह के भ्रमजाल फैलाने का प्रयास करके वोट प्राप्त करने की कोशिश को अब जनता स्वीकार नहीं करेगी। बिहार चुनाव ने इस एक बात को बहुत अच्छी तरीके से इस देश के सामने स्पष्ट कर दिया है।शनिवार को अपने गृह जनपद पहुंचे शेखावत ने मीडिया से बातचीत में बिहार चुनाव के नतीजों पर कहा कि भाजपा और एनडीए गठबंधन के सभी घटक दलों ने जिस तरह से एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी सामूहिक संगठनात्मक शक्ति का परस्पर उपयोग करके चुनाव लड़ा। उसके साथ-साथ बिहार के चुनाव में जो मुख्य मुद्दा जंगल राज बनाम विकासवाद का था, इन दोनों के बीच जनता को चुनाव करना था। जनता ने प्रचंड बहुमत एनडीए को देकर यह स्पष्ट संकेत दिया है कि इस देश में अब यदि किसी भी तरह की राजनीति का कोई मुद्दा रहेगा तो वह केवल और केवल विकास-आधारित ही रहेगा।शेखावत ने कहा कि सामान्यत: देश में अनेक ऐसे उदाहरण देखने को मिल सकते हैं, जब देश की जनता ने परिवर्तन के लिए घर से बाहर निकलकर औसत से अधिक मतदान किया हो, लेकिन इस बार पहली बार देश की जनता ने नकारात्मक राजनीति करने वाले और झूठ की राजनीति करने वाले लोगों को जवाब देने के लिए, औसत से कहीं अधिक मतदान करके, प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए गठबंधन की सरकार बनाकर, यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अब देश में झूठ की राजनीति के लिए कोई स्थान नहीं बचा है।विपक्ष को लेकर शेखावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और आरजेडी के नेताओं ने जिस तरह से हल्के स्तर पर चुनाव को ले जाने का प्रयास किया था, जिस तरह की हल्की टिप्पणियां की गई थीं। प्रधानमंत्री की माताजी से लेकर छठ मैया तक किसी को भी उन्होंने नहीं बख्शा था। बिहार की जनता ने उसका स्पष्ट जवाब उनके मुंह पर एक करारा तमाचा मारकर दिया है। कांग्रेस का नाम लिए बगैर शेखावत ने कहा कि जो सरकार बनाने की बात करते थे, वे दहाई के आंकड़े में भी नहीं पहुंच पाए। यह स्पष्ट हो गया है कि अब देश में केवल और केवल विकास की राजनीति व विकास के एजेंडा को ही देश की जनता स्वीकार करने वाली है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनडीए ने सभी उम्र के लोगों को जहां कहीं भी मौका दिया, आप स्ट्राइक रेट को देखिए। भाजपा, जदयू, एलजेपी और जीतन राम मांझी की पार्टी हम, सभी की स्ट्राइक रेट लगभग 80 से 90 प्रतिशत रही है। सभी घटक दलों ने एक-दूसरे को समर्थन करते हुए, एक साथ मिलकर, एक सामूहिक शक्ति किस तरह से चुनाव लड़ सकती है, इसका एक नया उदाहरण इसके माध्यम से प्रस्तुत किया है।कश्मीर के एक थाने में विस्फोट की घटना पर शेखावत ने कहा कि अभी उसके पूरे पुख्ता समाचार नहीं आए हैं। मैं इतना कहूंगा कि दिल्ली हादसे से पहले से जब जानकारी आई थी, तब से लेकर सारी एजेंसियां सतर्कता के साथ काम कर रही थीं। निश्चित रूप से हादसा दुर्भाग्यपूर्ण था, लेकिन हादसे से पहले जिस तरह की रिकवरी हुई है, 2900 किलो विस्फोटक बरामद हुआ है। यह जानकर दिल दहल जाता है कि अगर वे अपने मंसूबों में कामयाब हो जाते तो उसका कितना बड़ा नुकसान हो सकता था। यह सरकार का संकल्प है कि आतंकवाद के प्रति हमारा ज़ीरो टॉलरेंस है। इस घटना के लिए दोषी, इसे अंजाम देने वाले और इस मानसिकता को पनपाने वाले किसी भी व्यक्ति को, चाहे वह देश में हो या देश के बाहर कहीं भी, हम उसे निस्तनाबूत करके ही छोड़ेंगे।राजस्थान के अंता उपचुनाव में भाजपा की हार के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उपचुनाव कई विषयों से जुड़े होते हैं और उपचुनाव को किसी आम चुनाव के बराबर करके नहीं देखा जा सकता। अंता विधानसभा को आज से लेकर जब से चुनाव प्रारंभ है, तब से लेकर आज तक देखा जाए तो वैसे भी केवल दो बार को छोड़कर अधिकांश समय यह विधानसभा भाजपा के खाते में नहीं आ पाई। जो कुछ भी कारण रहे, जो कुछ भी विषय रहे, निश्चित रूप से यह आत्मवलोकन का विषय है। हम सब मिलकर इस पर विचार करेंगे और इस पर आगे हम किस तरह से भाजपा की सरकार की नीतियों का प्रभाव जनता के हृदय तक पहुंचाएं, इस पर निश्चित रूप से कार्य करेंगे।इससे पूर्व केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत दिल्ली से सुबह जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर छात्र जीवन के साथी एवं शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री ने गले मिलकर बाबू सिंह राठौड़ को जन्मदिन की बधाई और शुभकामना दी। उन्होंने शेखावत का बालाजी भगवान का प्रसाद खिलाकर मुंह मीठा कराया। केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री विविध कार्यक्रमों में शिरकत कर विकास कार्यों लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। ------------------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
