जो रूट की मुस्कान पर फिदा हैं सिराज, बोले : गुस्सा खुद-ब-खुद गायब हो जाता है
काफी एग्रेशन के साथ मोहम्मद सिराज गेंदबाजी करते हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनकी यही अदा फैंस को दीवाना बना देती है। अगर विपक्षी टीम की कोई जोड़ी क्रीज पर जम जाती है और भारत को विकेट की दरकार होती है तो सिराज स्लेजिंग करना…

काफी एग्रेशन के साथ मोहम्मद सिराज गेंदबाजी करते हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनकी यही अदा फैंस को दीवाना बना देती है। अगर विपक्षी टीम की कोई जोड़ी क्रीज पर जम जाती है और भारत को विकेट की दरकार होती है तो सिराज स्लेजिंग करना भी अच्छे से जानते हैं।

सिराज को दुनिया में किसी भी बल्लेबाज से खौफ नहीं है, मगर एक बल्लेबाज ऐसा है जिसे मैच के दौरान वह मुंह नहीं लगाना चाहते। यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि इंग्लैंड के स्टार टेस्ट बल्लेबाज जो रूट है। सिराज ने बताया कि हाल ही में हुई भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान भी उन्होंने जो रूट से दूरी बनाई हुई थी।
अब सिराज ने खुद बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। मोहम्मद सिराज ने बताया कि जो रूट उनकी तरफ कभी गुस्से से नहीं देखते, वह सिर्फ उन्हें देखकर मुस्कुरा देते हैं जिस वजह से उनका गुस्सा शांत हो जाता है। ऐसे में अपने एग्रेशन को बनाए रखने के लिए सिराज रूट को अपने मुंह नहीं लगाते।
मोहम्मद सिराज ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया, “नहीं, नहीं मुझे गुस्सा आता है और यह जल्दी से खत्म नहीं होता। विकेट मिलने के बाद ही मेरा गुस्सा गायब होता है।
जहां तक जो रूट की बात है, वह एक विश्वस्तरीय बल्लेबाज हैं। जब वह मेरा सामना करते हैं, तो वह कभी भी मेरी तरफ गुस्से से नहीं देखते। वह मुझे देखकर मुस्कुराते रहते हैं। इसलिए जब भी मैं उन्हें देखता हूं, मेरे चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाती है।" उन्होंने आगे कहा, “वह पहले व्यक्ति हैं जो मुझे देखकर शांत करते हैं और मुस्कुराते हैं।
इसलिए इंग्लैंड दौरे के दौरान मैंने फैसला किया कि मैं उनकी तरफ नहीं देखूंगा और उनसे बात नहीं करूंगा। अगर वह नॉन-स्ट्राइकर एंड पर होते और मैं मिड-ऑफ पर फील्डिंग कर रहा होता, तो भी वह मुझसे बात करने आते, लेकिन मैं उनसे बात नहीं करता। मैं बस कहीं और चला जाता।” सिराज ने आइडिया एक्सचेंज में हंसते हुए एक अंग्रेजी अखबार को बताया।”
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
