जैश के तीन आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बसंतगढ़ के जंगल में तलाशी अभियान तेज
जम्मूू : उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के जंगली इलाके में शुक्रवार को पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के तीन आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। सुरक्षाबलों ने…

जम्मूू : उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के जंगली इलाके में शुक्रवार को पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के तीन आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। सुरक्षाबलों ने गुरुवार को मुठभेड़ में जैश के एक आतंकवादी मार गिराया गया था।
जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने बताया कि बसंतगढ़ के जंगली इलाके में फंसे तीन आतंकियों को खोजने के लिए ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से आज सुबह अभियान फिर से शुरू किया गया है। समूह के शेष आतंकवादियों का सफाया करने के लिए घेराबंदी को और मजबूत किया गया है। चार आतंकवादियों के समूह पर एक साल से नज़र रखी जा रही थी। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह बसंतगढ़ के सुदूर बिहाली इलाके में सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी दल ने उनका सामना किया। चारों आतंकवादी करूर नाले के पास छिपे हुए पाए गए और सेना के पैरा कमांडो के नेतृत्व में संयुक्त तलाशी दल ने उनका पीछा किया, जिसके परिणामस्वरूप मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान हैदर के रूप में हुई है, जिसका कोड नाम पाकिस्तान का मौलवी था।
उन्होंने बताया कि ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) की मदद से यह आतंकी जंगलों और प्राकृतिक गुफाओं का इस्तेमाल कर छिपने के लिए एक इलाके से दूसरे इलाके में जा रहे थे। आतंकवादियों को भोजन और आश्रय प्रदान करने के लिए पिछले कई महीनों के दौरान बेल्ट में पांच ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया गया है। यह भी माना जाता है कि कई वर्षों के बाद पाकिस्तान से लौटा एक स्थानीय आतंकवादी सक्रिय रूप से आतंकवादियों का समर्थन कर रहा है।
बसंतगढ़ पाकिस्तानी आतंकवादियों के पारंपरिक घुसपैठ मार्ग पर स्थित है, जो कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा से प्रवेश करके जम्मू संभाग के डोडा और किश्तवाड़ जिलों और आगे कश्मीर घाटी में ऊंचे इलाकों से गुजरते हैं। -------------------------
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
