जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के मामले में छह साल बाद टीएमसी नेता 'पुष्पा' उर्फ जहांगीर खान गिरफ्तार
कोलकाता : दिसंबर 2020 में डायमंड हार्बर के शिराकोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के मामले में करीब छह साल बाद नया घटनाक्रम सामने आया है। उस्ती थाना पुलिस…

कोलकाता : दिसंबर 2020 में डायमंड हार्बर के शिराकोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के मामले में करीब छह साल बाद नया घटनाक्रम सामने आया है। उस्ती थाना पुलिस ने मामले की पुन: जांच के दौरान स्थानीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता ‘पुष्पा’ उर्फ जहांगीर खान को गिरफ्तार किया है। जहांगीर पहले से ही एक अन्य मामले में जेल में बंद था। पुलिस ने उसे इस मामले में ‘शोन अरेस्ट’ दिखाया है।डायमंड हार्बर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोनल) अभिषेक मजूमदार ने बुधवार को गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की नए सिरे से जांच के तहत अब तक चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, पुन: जांच के दौरान तौसीफ अहमद, आरिफ हुसैन और अनीसुर रहमान को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान सामने आए बयानों के आधार पर पुलिस को कथित तौर पर जहांगीर खान की भूमिका के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद उसे भी इस मामले में आरोपित करते हुए गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद चलाए गए तलाशी अभियान में दो अवैध आग्नेयास्त्र और चार राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। फिलहाल चारों आरोपित पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस हमले की पूरी घटना और इसके पीछे कथित साजिश की कड़ियों की जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार, जहांगीर खान के खिलाफ वर्ष 2019 में भी एक मामला दर्ज हुआ था, जिसमें उसे अदालत से राहत मिली थी। इसके अलावा फलता विधानसभा क्षेत्र में चुनाव से पहले भी कलकत्ता उच्च न्यायालय से उसे राहत मिली थी। बाद में अदालत द्वारा ये कानूनी राहतें वापस लिए जाने के बाद पुलिस के लिए उसकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हुआ।उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2020 में जेपी नड्डा के डायमंड हार्बर दौरे के दौरान उनके काफिले पर पथराव और हमले की घटना हुई थी। उस समय इस घटना को लेकर भाजपा और राज्य की तत्कालीन सरकार के बीच तीखा राजनीतिक विवाद हुआ था।पुलिस अब नड्डा के काफिले पर हमले के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपितों से पूछताछ कर घटना में उनकी कथित भूमिका और अन्य संबंधित पहलुओं की जांच कर रही है।--------------
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
कोलकाता: चोरबागान भगदड़ कांड में 7 गिरफ्तार, पूजा आयोजकों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
अभिषेक सिंह कोलकाता: उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार (17 अक्टूबर, 2026) को मची भीषण भगदड़ के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल…
हरियाणा के टोहाना में बैटरी फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; लाखों का सामान जलकर खाक
सरिता त्रिपाठी फतेहाबाद: हरियाणा के टोहाना शहर में रविवार (18 अक्टूबर, 2026) को उस समय हड़कंप मच गया, जब अमानी रोड स्थित एक बैटरी फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और…
'सत्ता को रुतबा नहीं, जिम्मेदारी समझें', नए आईपीएस अधिकारियों को अमित शाह की नसीहत; कहा- प्रचार से दूर रहकर प्रदर्शन से पहचान बनाएं
राघवेंद्र प्रताप सिंह हैदराबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के नए आईपीएस अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि वे अपने पद को रुतबे के बजाय जिम्मेदारी के रूप में देखें। उन्होंने अधिकारियों से प्रचार से दूर रहने…
नशा तस्करी के आरोपी की जमानत याचिका खारिज
शिमला : शिमला जिला में चिट्टा तस्करी के एक मामले में आरोपी को अदालत से राहत नहीं मिली है। रामपुर पुलिस थाना में दर्ज मामले में आरोपी राजा नेगी निवासी झाकड़ी जिला शिमला की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। आरोपी के…
