जेनिफर विंगेट की शादी की चर्चाओं ने पकड़ा जोर
टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट की कथित शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जेनिफर ने 16 जुलाई को ब्रिटेन में सिंगापुर के व्यवसायी विलियम इश्माएल के साथ निजी…

टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट की कथित शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जेनिफर ने 16 जुलाई को ब्रिटेन में सिंगापुर के व्यवसायी विलियम इश्माएल के साथ निजी समारोह में शादी कर ली है। हालांकि, अभिनेत्री या उनके परिवार की ओर से इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो ने इन अटकलों को और हवा दे दी है। वीडियो में जेनिफर सफेद वेडिंग गाउन का ट्रायल करती और डिजाइनरों के साथ ड्रेस की बारीकियों पर चर्चा करती नजर आ रही हैं। एक अन्य क्लिप में वह तैयार वेडिंग ड्रेस पहनकर बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। इन वीडियो के सामने आने के बाद फैंस उनकी शादी को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी में केवल दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी मित्र शामिल हुए थे। हालांकि, अब तक न तो जेनिफर विंगेट और न ही विलियम इश्माएल की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। ऐसे में शादी की खबरों की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है और प्रशंसक आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'टॉक्सिक' को लेकर ट्रोलिंग पर खुलकर बोलीं कियारा आडवाणी
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में अपने किरदार को अब तक के करियर का सबसे रचनात्मक और संतोषजनक अनुभव बताया है। हाल ही में फिल्म के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने…
'द ट्रेटर्स इंडिया 2' के सभी प्रतियोगियों से उठा पर्दा, 13 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग
अमेजन प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' का दूसरा सीजन 13 अगस्त से दर्शकों के बीच लौटने जा रहा है। हाल ही में शो का प्रोमो और ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें करण जौहर एक बार फिर होस्ट की भूमिका में…
रणबीर कपूर की 'रामायण' पर आलिया भट्ट का आया रिएक्शन
निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है और दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। अभिनेत्री आलिया…
लंदन की सड़कों पर मिस्ट्री गर्ल संग घूमते दिखे आर्यन खान
अभिनेता शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आर्यन को लंदन के एक कैसिनो के बाहर एक रहस्यमयी युवती के साथ देखा गया है। वीडियो…
