जूलियन अल्वारेज के दो गोल, एटलेटिको ने रीयाल मैड्रिड को 5-2 से हराया
जूलियन अल्वारेज के दो शानदार गोलों से एटलेटिको मैड्रिड ने शनिवार को ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में रीयाल मैड्रिड को 5-2 से करारी शिकस्त दी। @atletienglish यह एटलेटिको के लिए एक ऐतिहासिक जीत रही, क्योंकि 75 वर्षों में यह…

जूलियन अल्वारेज के दो शानदार गोलों से एटलेटिको मैड्रिड ने शनिवार को ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में रीयाल मैड्रिड को 5-2 से करारी शिकस्त दी।

यह एटलेटिको के लिए एक ऐतिहासिक जीत रही, क्योंकि 75 वर्षों में यह पहली बार है जब उन्होंने अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी रीयाल मैड्रिड के खिलाफ पांच गोल किए हैं।
अन्य मुकाबलों में, स्थानापन्न खिलाड़ी अल्बर्टो मोलेइरो के निर्णायक गोल की बदौलत तीसरे स्थान पर काबिज विलारीयाल ने एथलेटिक बिलबाओ को 1-0 से हराया।
मालोर्का ने एल्वेस को 1-0 से पराजित कर सत्र की पहली जीत हासिल की। लेवांते और गेटाफे के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
