जूनियर एनटीआर की टीम ने कहा-'आरएडब्लू एनटीआर' संगठन से कोई संबंध नही
अभिनेता जूनियर एनटीआर की टीम ने उनके नाम से संचालित किए जा रहे 'आरएडब्लू एनटीआर' नामक संगठन को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है। टीम ने स्पष्ट किया कि अभिनेता या उनके कार्यालय का इस संगठन से किसी भी प्रकार का कोई संबंध…

अभिनेता जूनियर एनटीआर की टीम ने उनके नाम से संचालित किए जा रहे 'आरएडब्लू एनटीआर' नामक संगठन को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है। टीम ने स्पष्ट किया कि अभिनेता या उनके कार्यालय का इस संगठन से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। साथ ही कहा गया है कि यह संगठन उनकी ओर से अधिकृत नहीं है और उसे अभिनेता का प्रतिनिधित्व करने या उनके नाम का इस्तेमाल करने की कोई अनुमति नहीं दी गई है।
जारी बयान में कहा गया है कि 'आरएडब्लू एनटीआर' की कुछ गतिविधियों से लोगों में यह भ्रम पैदा हो सकता है कि उसका जूनियर एनटीआर से आधिकारिक जुड़ाव है। टीम ने स्पष्ट किया कि अभिनेता से संबंधित किसी भी तरह की चैरिटी, सामाजिक पहल, कार्यक्रम, आधिकारिक घोषणा या अन्य अपडेट केवल उनके वेरिफाइड सोशल मीडिया हैंडल और अधिकृत टीम के माध्यम से ही जारी किए जाएंगे।
टीम ने मीडिया संस्थानों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और प्रशंसकों से अपील की है कि किसी भी गैर-अधिकृत व्यक्ति या संगठन द्वारा शेयर की गई जानकारी पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि के उसे आगे प्रसारित करने से बचें। बयान में कहा गया है कि गलत सूचनाएं और अफवाहें न केवल भ्रम पैदा करती हैं, बल्कि प्रशंसकों को भी गुमराह कर सकती हैं।
जूनियर एनटीआर की टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले पर जारी किया गया यह उनका अंतिम आधिकारिक बयान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस स्पष्टीकरण के बाद सभी तरह की अफवाहों और गलतफहमियों पर विराम लग जाएगा। अंत में टीम ने प्रशंसकों और मीडिया का सहयोग व समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में अभिनेता से जुड़ी हर आधिकारिक जानकारी केवल उनके वेरिफाइड और अधिकृत माध्यमों से ही शेयर की जाएगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'टॉक्सिक' को लेकर ट्रोलिंग पर खुलकर बोलीं कियारा आडवाणी
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में अपने किरदार को अब तक के करियर का सबसे रचनात्मक और संतोषजनक अनुभव बताया है। हाल ही में फिल्म के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने…
'द ट्रेटर्स इंडिया 2' के सभी प्रतियोगियों से उठा पर्दा, 13 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग
अमेजन प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' का दूसरा सीजन 13 अगस्त से दर्शकों के बीच लौटने जा रहा है। हाल ही में शो का प्रोमो और ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें करण जौहर एक बार फिर होस्ट की भूमिका में…
रणबीर कपूर की 'रामायण' पर आलिया भट्ट का आया रिएक्शन
निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है और दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। अभिनेत्री आलिया…
लंदन की सड़कों पर मिस्ट्री गर्ल संग घूमते दिखे आर्यन खान
अभिनेता शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आर्यन को लंदन के एक कैसिनो के बाहर एक रहस्यमयी युवती के साथ देखा गया है। वीडियो…
