जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर जल्द सिंगापुर से गुवाहाटी पहुंचेगा : बिस्व सरमा
गुवाहाटी : सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान जान गंवाने वाले असम के पार्श्व गायक और अभिनेता जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर जल्द ही गुवाहाटी पहुंचेगा। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया…

गुवाहाटी : सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान जान गंवाने वाले असम के पार्श्व गायक और अभिनेता जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर जल्द ही गुवाहाटी पहुंचेगा। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि, कल (रविवार) सुबह 6 या 7 बजे तक जुबिन गर्ग का पार्थिव शरीर असम आने की उम्मीद है। हमारे प्रिय ज़ुबीन गर्ग का पोस्टमार्टम सिंगापुर में पूरा हो गया है।
उन्हाेंने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को भारतीय दूतावास के अधिकारियों की उपस्थिति में उनके साथ गई टीम शेखर ज्योति गोस्वामी, संदीपन गर्ग और सिद्धार्थ शर्मा (प्रबंधक) को सौंपा गया है।" सरुसजाई एथलेटिक स्टेडिमय में उन्होंने कहा, ‘‘पहले जुबिन गर्ग का पार्थिव शरीर जुबिन के घर ले जाया जाएगा। वहां एक घंटे तक रखा जाएगा।'' उसके बाद जुबिन का पार्थिव शरीर सरुसजाई स्टेडियम लाया जाएगा। इंडोर स्टेडियम के सामने जुबिन का पार्थिव शरीर रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग कुछ समय तक सरुसजाई में रहना चाहते हैं, उनके लिए हेलिपैड पर व्यवस्था की जाएगी। साथ ही पूरे महानगर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा। आगामी रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रकों और भारी वाहनों का संचालन बंद किया जाएगा। ये वाहन बाइहाटा से होकर आवाजाही करेंगे। अंत्येष्टि क्रिया के दिन राज्य में बंद की घोषणा की जाएगी।---------------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
