द इंडियन व्यू

जुबली हिल्स उपचुनाव : दिवंगत विधायक के बेटे ने लगाया सनसनीखेज आरोप -सुनीता मगंती गोपीनाथ की पत्नी नहीं

हैदराबाद : सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भारत राष्ट्र समिति(बीआरएस) राज्य की जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव जीतने के तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। अब बीआरएस पार्टी की उम्मीदवार मगंती सुनीता को लेकर…

Ragwendra P Singh
October 22, 2025
2 min read
जुबली हिल्स उपचुनाव : दिवंगत विधायक के बेटे ने लगाया सनसनीखेज आरोप -सुनीता मगंती गोपीनाथ की पत्नी नहीं

हैदराबाद : सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भारत राष्ट्र समिति(बीआरएस) राज्य की जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव जीतने के तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। अब बीआरएस पार्टी की उम्मीदवार मगंती सुनीता को लेकर दिवंगत नेता मगंती गोपीनाथ की पहली पत्नी के बेटे प्रद्युम्न ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनीता और मगंती गोपीनाथ असल में पति-पत्नी नहीं हैं। प्रद्युम्न ने इस संबंध में चुनाव आयोग में एक याचिका भी दायर की है।हैदराबाद में बुधवार को मीडिया से बात करते हुए गोपीनाथ के बेटे प्रद्युम्न ने कहा कि सुनीता मगंती गोपीनाथ की पत्नी नहीं हैं। प्रद्युम्न ने कहा कि गोपीनाथ ने अपनी माँ मालिनी को तलाक नहीं दिया।प्रद्युम्न ने कहा कि उनकी शादी नहीं हुई थी और वे लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सुनीता की ओर से चुनाव आयोग को दिया गया हलफनामा रद्द किया जाए। प्रद्युम्न ने इस संबंध में चुनाव आयोग में एक याचिका भी दायर की है।प्रद्युम्न ने आरोप लगाया गया कि गोपीनाथ की पत्नी सुनीता नहीं, बल्कि मालिनी हैं। प्रद्युम्न ने कहा कि गोपीनाथ ने मालिनी को तलाक नहीं दिया।प्रद्युम्न ने आरोप लगाया कि गोपीनाथ ने पिछले चुनाव के दौरान तलाक के बिना भी अपने हलफनामे में अपनी पत्नी की जगह सुनीता का नाम लिखा था। प्रद्युम्न ने चुनाव आयोग से इस मुद्दे पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया।इस बीच, इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि यह तय करना उनकी ज़िम्मेदारी नहीं है कि सुनीता, मगंती गोपीनाथ की दूसरी पत्नी हैं या नहीं। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि इस मामले का निपटारा अदालत में होगा। चुनाव आयोग सुनीता का नामांकन पहले ही स्वीकार कर चुका है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।