द इंडियन व्यू

जींद : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 2.31 करोड़ हड़पने के दो आरोपी गिरफ्तार

जींद : जींद में साइबर थाना पुलिस ने बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी को शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर दो करोड़ 31 लाख रुपये हड़पने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। नरवाना के भगत…

Ragwendra P Singh
June 27, 2025
2 min read
जींद : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 2.31 करोड़ हड़पने के दो आरोपी गिरफ्तार

जींद : जींद में साइबर थाना पुलिस ने बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी को शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर दो करोड़ 31 लाख रुपये हड़पने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

नरवाना के भगत सिंह चौक निवासी सुरेश ने 15 मई को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बैंक से रिटायर्ड कर्मी है। दस अप्रैल को उसके व्हाट्सअप पर मैसेज आया। इस पर रमेश लिखा हुआ था। उसने अपना दोस्त रमेश चौधरी जान कर चैट करनी शुरू कर दी।

जिसके बाद उसने शेयर ब्रोकर अनूप मेहरा का नंबर दिया। अनूप ने बताया कि शेयर मार्केट में अच्छा मुनाफा है। उसने निवेश में हुए फायदे के स्क्रीन शॉट भी भेजे। जिसके बाद उसने एक फाइल भेजी। जिसे उसने डाउनलोड कर लिया।

इसके माध्यम से उसने अपनी जानकारी भर कर रजिस्ट्रेशन करवा लिया। 16 अप्रैल से उसने 50 हजार रुपए एनएफटी के जरिए डालने शुरू किए। राशि निवेश का सिलसिला नौ मई जारी रहा। निवेश राशि 50 हजार से चार लाख 70 हजार तक रही।

निवेश के साथ उसका अच्छा मुनाफा साइट पर दिखाया जाता रहा। वह नौ मई तक दो करोड़ 31 लाख रुपए का निवेश कर चुका था। जब उसने राशि निकालने की कोशिश की तो उसे एक लाख 66 हजार 821 रुपए और जमा कराने के लिए कहा। जिस पर उसे धोखाधड़ी का अहसास हुआ। साइबर थाना पुलिस ने सुरेश की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज किया था।

पुलिस जांच में राजस्थान के अजमेर जिले के देव डूगरी मैदानगंज निवासी कार्तिक तथा किशनगढ़ निवासी इमामुद्दीन का नाम सामने आया। साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपितों पूछताछ कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।