जानें सिडनी में भारत की हार के 5 बड़े कारण
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को 3-1 से जीता। भारत ने रविवार को सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट 6 विकेट से गंवा दिया। साभार : गूगल इस मैच में भारत ने तीसरे दिन महज 162 रनों का टारगेट दिया। जवाब में…

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को 3-1 से जीता। भारत ने रविवार को सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट 6 विकेट से गंवा दिया।

इस मैच में भारत ने तीसरे दिन महज 162 रनों का टारगेट दिया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 27 ओवर में चार विकेट पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत ने सिडनी में एकमात्र टेस्ट जीत 1978 में दर्ज की थी।
ओपनर्स ने किया निराश
भारत ने सिडनी में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी, लेकिन ओपनर्स उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल दोनों पारियों में भारत को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके। यशस्वी ने 10 और 22 जबकि राहुल ने 4 और 13 रनों का योगदान दिया।
भारत की पहली पारी 185 और दूसरी 157 रनों पर ढेर हुई। राहुल ने सीरीज में बतौर ओपनर काफी प्रभावित किया। वहीं, यशस्वी सीरीज में सबसे रन बनाने वाले भारतीय रहे। उन्होंने पांच टेस्ट में 391 रन बटोरे।
शुभमन वाला दांव फेल
सिडनी में कप्तान रोहित शर्मा का नहीं खेलना बहुत चर्चा में रहा। हालांकि, प्लेइंग इलेवन में रोहित के रिप्लेसमेंट के रूप में आए शुभमन गिल कुछ कमाल नहीं दिखा सके। वन डाउन आने के बाद उनके बल्ले से पहली पारी में 20 और दूसरी पारी में केवल 13 रन निकले।
शुभमन वाले दांव के फेल होने से भारतीय टीम की टेंशन बढ़ी। गिल को बीजीटी में तीन टेस्ट खेलने का मौका मिला और उन्होंने सिर्फ 93 रन बटोरे।
कोहली के बल्ला खामोश
स्टार बल्लेबाज विराट कोहला सिडनी में भी फ्लॉप रहे। उन्होंने 17 और 6 रन ही बनाए। उनके बल्ले की खामोशी ने ऑस्ट्रेलिया को हावी होने का मौका दिया।
कोहली ने पर्थ में पहले टेस्ट में शतक जड़ा था लेकिन उसके बाद निरंतरता कायम नहीं रख सके। उन्होंने सीरीज में 23.75 की औसत से 190 रन जुटाए। यह औसत कोहली के प्रदर्शन में गिरावट को बयां करता है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी धमाल नहीं मचा सके थे।
जडेजा पूरी तरह से फुस्स
अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा सिडनी में ना तो गेंद से और ना ही बल्ले से कोई खास छाप छोड़ पाए। उन्होंने एक भी विकेट नहीं लिया। उन्होंने पहली पारी में 26 और दूसरी पारी मं 13 रन बनाए।
भारत को तीसरे दिन जडेजा से बड़ी पारी की उम्मीद नहीं थी लेकिन वह केवल 5 रन ही जोड़ पाए। उनके आउट होने के बाद भारत की दूसरी पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी बेअसर रहे। उन्होंने कुल 26 रन बनाए। उन्होंने केवल एक ओवर गेंदबाजी की और कोई सफलता नहीं मिली।
बुमराह की कमी खली
भारत को तीसरे दिन चौथी पारी में धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बहुत कमी की खली। वह अनफिट होने के कारण रविवार को गेंदबाजी के लिए उपलब्ध नहीं थे, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से टारगेट चेज कर लिया।
बुमराह दूसरे दिन लंच ब्रेक के बाद पीठ में ऐंठन के कारण मैदान पर नहीं उतरे। वह अगले दिन बल्लेबाजी के लिए मगर खाता नहीं खुला। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में दो शिकार किए थे।
बुमराह की पूरे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तूती बोली है। उन्होंने सीरीज में 32 विकेट चटकाए, जो सर्वाधिक हैं। उन्होंने पर्थ टेस्ट में टीम की अगुवाई की थी, जिसे भारत ने 295 रनों से जीता। रोहित की गैर मौजूदगी में बुमराह सिडनी में कार्यवाहक कप्तान थे।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
