द इंडियन व्यू

चोट के कारण 10 सप्ताह तक मैदान से बाहर रहेंगे मैनचेस्टर सिटी के मैनुअल अकांजी

मैनचेस्टर सिटी के स्विस डिफेंडर मैनुअल अकांजी जांघ की चोट के कारण 10 सप्ताह तक मैदान से बाहर रहेंगे। सिटी के कोच पेप गार्डियोला ने शुक्रवार को न्यूकैसल यूनाइटेड के खिलाफ शनिवार को होने वाले प्रीमियर लीग मुकाबले से पहले…

Ragwendra P Singh
February 15, 2025
1 min read
चोट के कारण 10 सप्ताह तक मैदान से बाहर रहेंगे मैनचेस्टर सिटी के मैनुअल अकांजी

मैनचेस्टर सिटी के स्विस डिफेंडर मैनुअल अकांजी जांघ की चोट के कारण 10 सप्ताह तक मैदान से बाहर रहेंगे। सिटी के कोच पेप गार्डियोला ने शुक्रवार को न्यूकैसल यूनाइटेड के खिलाफ शनिवार को होने वाले प्रीमियर लीग मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की पुष्टि की।

@ManCity

अकांजी को मंगलवार रात रियल मैड्रिड के खिलाफ चैंपियंस लीग प्ले-ऑफ में सिटी की 3-2 की हार के दौरान हाफटाइम पर बाहर होना पड़ा था। गार्डियोला ने बताया कि डिफेंडर की शनिवार को सर्जरी होगी और उन्हें ठीक होने में आठ से 10 सप्ताह का समय लग सकता है।

कोच ने कहा, शनिवार को उनकी सर्जरी होगी। हमें उम्मीद है कि वह जल्द स्वस्थ होंगे। इस सीजन में उन्होंने अविश्वसनीय मेहनत की है, लेकिन अंततः शरीर ने संकेत दिया कि अब ब्रेक की जरूरत है। हालांकि, मैन सिटी के लिए राहत की खबर यह रही कि विंगर जैक ग्रीलिश की चोट गंभीर नहीं है।

https://twitter.com/ManCity/status/1890380316658774474

गार्डियोला ने कहा, यह मनु की चोट जितनी गंभीर नहीं है, लेकिन मुझे नहीं पता कि वह न्यूकैसल के खिलाफ खेलने के लिए तैयार होंगे या नहीं। मैनचेस्टर सिटी अगले बुधवार को सैंटियागो बर्नब्यू में रियल मैड्रिड से मिली हार का बदला लेने की कोशिश करेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।