द इंडियन व्यू

जसप्रीत बुमराह ‘सर गारफील्ड सोबर्स’ अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ‘सर गारफील्ड सोबर्स’ जीता है। उन्होंने आईसीसी पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 बनकर नया कीर्तिमान रच दिया। वह प्रतिष्ठित 'सर गारफील्ड सोबर्स' अवॉर्ड जीतने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन…

Ragwendra P Singh
January 28, 2025
3 min read
जसप्रीत बुमराह ‘सर गारफील्ड सोबर्स’ अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ‘सर गारफील्ड सोबर्स’ जीता है। उन्होंने आईसीसी पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 बनकर नया कीर्तिमान रच दिया। वह प्रतिष्ठित 'सर गारफील्ड सोबर्स' अवॉर्ड जीतने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं।

@ICC

बुमराह ने पिछले साल कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 2024 में सबसे ज्यादा 86 विकेट चटकाए। उन्होंने 13 टेस्ट में 14.92 की औसत से 71 विकेट लिए। कपिल देव के 1983 में 100 विकेट के बाद यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

बुमराह ने 2024 का आईसीसी पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार भी अपने नाम किया है। उन्होंने आस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पांच टेस्ट में 32 विकेट चटकाए थे। वहीं, भारतीय पेसर ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 8.26 की औसत से 15 विकेट लिए और उनका इकॉनामी रेट 4.17 रहा। वह ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ चुने गए थे।

https://twitter.com/ICC/status/1884217468983636459

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रैविस हेड, इंग्लैंड के दिग्गज बैटर जो रूट और युवा क्रिकेटर हैरी ब्रुक को पछाड़कर 'सर गारफील्ड सोबर्स' ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। यह ट्रॉफी एक साल में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर को दी जाती है।

पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड का नाम दुनिया के महान क्रिकेटर्स में से एक गारफील्ड सोबर्स के नाम पर रखा गया है। वेस्टइंडीड के पूर्व ऑलराउंडर को को गैरी सोबर्स के नाम से भी जाना जाता है।

साल 2016 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले बुमराह ने पहली बार 'सर गारफील्ड सोबर्स' ट्रॉफी जीती है। वह 'सर गारफील्ड सोबर्स' जीतने वाले पांचवें भारतीय क्रिकेटर हैं। बुमराह से पहले यह कारनामा राहुल द्रविड़ (2004), सचिन तेंदुलकर (2010), रविचंद्रन अश्विन (2016) और कोहली (2017, 2018) ने अंजाम दिया।

कोहली इस अवॉर्ड को दो बार जीतने वाले इकलौते भारतीय हैं। आईसीसी ने बुमराह को साल 2024 की टेस्ट टीम में भी शामिल किया है। वह फिलहाल आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन टेस्ट गेंदबाज हैं।

आईसीसी ने मंगलवार को कहा, ‘‘जसप्रीत बुमराह को आईसीसी पुरस्कारों में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरूष क्रिकेटर के सर गारफील्ड सोबर्स अवॉर्ड के लिए चुना गया। साल 2024 में उन्होंने टेस्ट और सीमित ओवरों के प्रारूप में विरोधी टीमों पर दबाव बनाए रखा।’’

आईसीसी ने कहा, ‘‘बुमराह के कौशल की झलक आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में मिलती है, जिसमें उन्होंने 900 अंक का आंकड़ा पार किया और साल के आखिर में उनके नाम 907 अंक रहे, जो रैंकिंग के इतिहास में किसी भी भारतीय गेंदबाज के लिए सर्वोच्च हैं।’’

इसमें कहा गया, ‘‘हर प्रारूप में बुमराह ने 2024 में प्रदर्शन में कौशल, सटीकता और निरंतरता की मिसाल कायम की। उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज के तौर पर अपनी स्थिति मजबूत की।’’

बता दें कि बुमराह 200 टेस्ट विकेट तक सबसे तेजी से पहुंचने वाले भारतीय गेंदबाज बने और उनका 20 का औसत भी सर्वश्रेष्ठ है। बुमराह ने एक वीडियो बयान में कहा, ‘‘मैं इस सम्मान से बहुत खुश हूं लेकिन मैं अपने पैर जमीन पर रखता हूं। मैं इन उपलब्धियों से बहुत खुश हूं।’’

न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर मंगलवार को प्रतिष्ठित 'राशेल हेहोई फ्लिंट' ट्रॉफी पाने वाली अपने देश की पहली क्रिकेटर बनकर इतिहास रच दिया। उन्हें 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना गया।

अमेलिया ने लॉरा वोलवार्ट, चामरी अटापट्टू और अनाबेल सदरलैंड जैसी स्टार खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर महिला क्रिकेट का शीर्ष सम्मान हासिल किया। अमेलिया ना केवल राशेल हेहोई फ्लिंट ट्रॉफी जीतने वाली न्यूजीलैंड की पहली खिलाड़ी हैं, बल्कि किसी भी श्रेणी में आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर बनने वाली अपने देश की पहली खिलाड़ी भी हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।