द इंडियन व्यू

जल्द ही देशभर में 50 नई नमो भारत पैसेंजर और एक सौ मेमू ट्रेनें चलेंगी: अश्विनी वैष्णव

गुरुग्राम : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों के दौरान रेलवे इंफ्रास्ट्र्रक्चर में क्रांतिकारी बदलाव आया है। आज रेलवे का वार्षिक बजट 2.50 लाख करोड़ रुपये है,…

Ragwendra P Singh
June 17, 2025
3 min read
जल्द ही देशभर में 50 नई नमो भारत पैसेंजर और एक सौ मेमू ट्रेनें चलेंगी: अश्विनी वैष्णव

गुरुग्राम : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों के दौरान रेलवे इंफ्रास्ट्र्रक्चर में क्रांतिकारी बदलाव आया है। आज रेलवे का वार्षिक बजट 2.50 लाख करोड़ रुपये है, जबकि पहले यह 24 से 25 हजार करोड़ रुपये वार्षिक था। पिछले ढाई वर्ष के दौरान ही 1200 से ज्यादा जनरल कोच रेलवे को मिले हैं। देशभर में जल्द ही 100 नई मेन लाइन पर ईएमयू (मेमू) गाड़ियां चलेंगी। कम दूरी की यात्राओं के लिए नई मेमू में 16 और 20 कोच होंगे, जो कि पुरानी मेमू में 8 और 12 होते हैं। इसी तरह 50 नई नमो भारत पैसेंजर गाड़ियां भी रेल नेटवर्क में शामिल होंगी।

केंद्रीय मंत्री वैष्णव मंगलवार को यहां आईएमटी मानेसर स्थित मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड संयंत्र परिसर में गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल के उद्घाटन समारोह को संबोधित करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के उपरांत हरियाणा में रेल नेटवर्क का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण हुआ। साथ ही 823 किमी लंबाई वाले ट्रैक बिछाए गए, जोकि संयुक्त अरब अमीरात के रेल नेटवर्क से भी बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर है। यानी कि संयुक्त अरब अमीरात जितनी पटरियां अकेले हरियाणा में बिछाई गई हैं। हरियाणा में 34 अमृत भारत स्टेशन बनाने का काम जारी है। इस दौरान 540 रेलवे ओवरब्रिज व अंडरपास बनाए गए हैं।

रेल मंत्री ने हरियाणा के सोनीपत में स्थित रेल कारखाने का जिक्र करते हुए कहा कि इस कारखाने के आधुनिकीकरण की परियोजना भी तैयार की जा रही है। जल्द ही इस परियोजना का काम भी शुरू होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में आज प्रदेश में रेल नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है। बीते 11 वर्षों में हरियाणा में रेल नेटवर्क के विस्तार पर रेल मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले हरियाणा के लिए बजट में 315 करोड़ रुपये मिला था, जबकि 2014 से अब तक 3416 करोड़ रुपये प्रदेश को आवंटित किया जा चुका है।

इससे पहले मारूति सुजूकी इंडिया लिमिटेड के सीईओ हिसाशी ताकेउची ने केंद्रीय रेल मंत्री और मुख्यमंत्री का लोकार्पण समारोह में पहुंचने पर स्वागत किया। इसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल से पहली कार्गो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समारोह में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजेंदर कुमार, उत्तर रेलवे के जीएम अशोक कुमार वर्मा, एचआरआइडीसी के एमडी नरेंद्र डी चंबुर, मारुति सुजुकी से सुनील कक्कड़, राहुल भारती, एसडी छाबड़ा, चीफ कोऑर्डिनेटर इंडस्ट्री सुनील शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वहीं जिला प्रशासन की ओर से गुरुग्राम मंडल के आयुक्त आरसी बिढ़ान, डीसी अजय कुमार, सीपी विकास अरोड़ा, नगर निगम मानेसर के आयुक्त आयुष सिन्हा, मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।